ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयभान पवैया के निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन, पूर्व राज्यपाल समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

By

Published : Oct 26, 2022, 8:09 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

thumbnail
ग्वालियर। प्राचीन परंपरा के अनुसार बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है. इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान पवैया ने भी अपने निवास स्थान पिंटो पार्क पर सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया. जिसमें पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद प्रभात झा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य सहित जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. पिछले 8 सालों से पूर्व मंत्री जयभान पवैया अपने निवास पर सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए गौ और गोवर्धन पूजा का होना जरूरी है. जिस तरह समय के साथ जीव जंतु विलुप्त हो जाते हैं ठीक उसी तरह से हमारी प्राचीन परंपराएं विलुप्त न होने पाए, इसलिए इस तरह के आयोजन होना जरूरी है. jaibhan pawaiya organized govardhan puja, govardhan puja in gwalior, govardhan puja 2022, gwalior jaibhan pawaiya
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.