ETV Bharat / state

खेलो इंडिया के पहले दिन मध्य प्रदेश के खाते में आए नौ पदक

गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए. जिनमें से एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते. इसके अलावा जूडो खेल में एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को मिला.

author img

By

Published : Jan 12, 2020, 11:49 AM IST

9-medals-in-madhya-pradeshs-account-on-the-first-day-of-khelo-india-of-guwahati
मध्यप्रदेश ने जीते नौ पदक

भोपाल/ गुवाहाटी। सरजूसराय स्टेडियम गुवाहाटी में खेले गए अंडर-17 बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. मध्य प्रदेश अकादमी के खिलाड़ी विवेक ठाकुर ने 66.06 मीटर, रिंकू यादव ने 61.30 मीटर और मो. आरिफ मंसूरी ने 61. 24 मीटर जैवलिन थ्रो कर क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया है. इसी तरह बालक वर्ग अंडर-17 की तीन हजार मीटर दौड़ में अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 8:31:97 समय में दौड़ पूरी कर पहले नम्बर के साथ स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया.

9-medals-in-madhya-pradeshs-account-on-the-first-day-of-khelo-india-of-guwahati
मध्यप्रदेश ने जीते नौ पदक

मध्य प्रदेश के ही खिलाड़ी अभिषेक ठाकुर ने 8:45:58 समय में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अर्जित किया. वहीं हरयाणा के खिलाड़ी 8:39:74 समय लेकर दौड़ पूरी की और दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं बालक वर्ग अंडर-21 की पांच हजार मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी सुनील डावर ने 14:40 का समय लेकर रजत पदक और 14:41:52 का समय लेकर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी बहादुर पटेल ने कांस्य पदक जीते. गुजरात के अजीत कुमार ने 14:39:99 का समय लेकर दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया.

Intro:भोपाल- गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन मध्यप्रदेश के एथेलेटिक्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए, जिनमें से एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते। इसके अलावा  जूडो खेल में एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को मिला।
 Body:सरजूसराय स्टेडियम गुवाहाटी में खेले गए अंडर-17 बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश अकादमी के खिलाड़ी विवेक ठाकुर ने 66.06 मीटर, रिंकू यादव ने 61.30 मीटर और मो. आरिफ मंसूरी ने 61. 24 मीटर जैवलिन थ्रो कर क्रमशः पहला, दूसरा और तृतीय स्थान हासिल कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।
इसी तरह बालक वर्ग अंडर-17 की 3000 मीटर दौड़ में अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 8ः31.97 मिनट/ सेकंड के समय में दौड़ पूर्ण कर पहले नम्बर के साथ स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया ।
मध्य प्रदेश के ही खिलाड़ी अभिषेक ठाकुर ने 8ः45.58 मिनट/सेकंड के समय में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं हरयाणा के खिलाड़ी 8ः39.74 सेकंड समय लेकर दौड़ पूरी की और दूसरा स्थान हासिल किया।Conclusion:वहीं बालक वर्ग अंडर-21 की 5 हजार मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी सुनील डावर ने 14ः40 मिनट/सेकंड का समय लेकर रजत पदक और 14ः41.52 मिनट/सेकंड का समय लेकर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी बहादुर पटेल ने कांस्य पदक जीते। गुजरात के अजीत कुमार ने14ः39.99 मि./से. का समय लेकर दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ी सोहेल अख्तर ने बालक वर्ग अंडर-17 की लम्बी कूद स्पर्धा में 7.16 मीटर कूदकर मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। दूसरे और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के खिलाड़ी रहे। मध्य प्रदेश के जूडो खिलाड़ी आयुष दत्त ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में चौथा कांस्य पदक मध्यप्रदेश को दिलाया।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.