Chandrayaan 3 के सफल लैंडिंग के बाद कैमूर में बंटे लड्डू, खूब लगे देश भक्ति के नारे

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 24, 2023, 1:50 PM IST

thumbnail

कैमूरः चन्द्रयान 3 के सफल चन्द्रमा पर लैंडिंग होने पर भारत का मान सम्माम पूरे विश्व में बढ़ा और आज विश्व भी भारत का लोहा मान गया. भारत के वैज्ञानिकों ने जो काम कर दिखाया वो काबिले तारीफ है, भारत का तिरंगा चांद पर फहराया पूरे देश में खुशी है. हर जगह जश्न का माहौल है. इसरो के वैज्ञानिकों ने कई वर्षों के रात दिन मेहनत का आज नतीजा हुआ कि चन्द्रमा पर चन्द्रयान 3 का सफल लैंडिंग हुआ. इसरो के वैज्ञानिकों ने जो समय चन्द्रयान 3 का दिया था ठीक उसी दिन चन्द्रमा पर चन्द्रयान 3 का सफल लैंडिंग वैज्ञानिकों द्वारा किया गया, देश के पीएम भी भारत के इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी. कैमूर में भी चन्द्रयान 3 का चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग होने पर जश्न का माहौल रहा. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोहनिया में जमकर देश भक्ति नारे लगाए और खुशी में मिठाईया बांटी. वहीं भाजपा के राकेश पांडेय मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारत देश के लिए गर्व की बात है कि आज इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास से चन्द्रायान 3 का चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग हुआ. पीएम को धन्यवाद देते हैं कि इसरो के इस सफल कार्य के लिए हर मदद करते रहे, हौसला बढ़ाते रहे , आज भारत देश के लिए जश्न का दिन है. आज विश्व स्तर पर भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास बना दिया. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.