शिमला:हिमाचल में महिला कांग्रेस ने चंबा जिला की चुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चंबा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से विधानसभा मार्च निकालेगी जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा करेंगी.
इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेंगी और इस पूरे मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई जाएगी. ऐसे में अब विधायक हंसराज की परेशानी बढ़ने वाली है. शिमला में मीडिया से बातचीत में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की महिलाएं बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ एकजुट होने जा रही हैं.
बयान वापस लेने के लिए बनाया गया दबाव
अलका लांबा ने कहा"महिलाओं की सुरक्षा के लिए देशभर में कांग्रेस की ओर से न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. इसी के तहत हिमाचल में भी कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी. भाजपा विधायक पर 20 साल की बेटी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद बेटी पर दबाव बनाकर उसे बयान वापस लेने के लिए मजबूर किया गया. महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी. महिला कांग्रेस पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी. इसके लिए महिला कांग्रेस की ओर से देशभर में महिला न्याय आंदोलन चलाया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन चलाया जाएगा जिसमें विधायक हंसराज का विरोध किया जाएगा"
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हिमाचल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में महिला सुरक्षा और सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की जाएगी.
ये था मामला