झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड राजद को लालू और तेजस्वी का निर्देश, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हों शामिल

Lalu and Tejashwi instruction to Jharkhand RJD. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राजद पूर्ण सहयोग और समर्थन करेगा. इसे लेकर राजद केंद्रीय नेतृत्व ने विशेष निर्देश जारी किया है. झारखंड राजद कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 3, 2024, 3:17 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/03-February-2024/jh-ran-01-rajad-nyay-yatra-7210345_03022024130112_0302f_1706945472_884.jpg
Lalu And Tejashwi Instruction

रांची: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अपने प्रदेश स्तरीय नेताओं को विशेष निर्देश दिया है.

झारखंड राजद उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया संदेशः झारखंड राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष अनिता यादव ने अपने नेता के संदेश को झारखंड के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष निर्देश जारी किया है. झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया जाएगा. अनिता यादव ने कहा कि झारखंड के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार झारखंड राजद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है. राहुल गांधी की पदयात्रा में सभी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने और उनको पूर्ण समर्थन देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है.

अनिता यादव ने कहा कि देश के जिन-जिन राज्यों में पिछड़े, दलित और आदिवासी नेताओं के नेतृत्व वाली सरकार है. उसे अस्थिर करने में भाजपा और केंद्र की सरकार लगी हुई है. राजद नेता ने कहा कि अब साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप्रदायिक और अराजक पार्टी है. राजद नेता ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की लोकप्रिय सरकार को गिराने का षड्यंत्र कर रही भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है.

नई सरकार को समर्थन और पूरा सहयोग-राजदः विशेष परिस्थितियों में बनी चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नई सरकार को लेकर राजद ने सभी सहयोगी दलों को बधाई देते हुए कहा कि महागठबंधन के दलों ने अपने चट्टानी एकता से भाजपा के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया और जनमत का सम्मान करते हुए एक मजबूत और लोकप्रिय सरकार बनी है. चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री और आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनने पर एक बार फिर उन्हें राजद की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं.

अभी देवघर में है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्राः14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय न्याय यात्रा 02 फरवरी को पाकुड़ से झारखंड में प्रवेश की थी. 03 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोड्डा होते हुए देवघर प्रवेश कर गई है. इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा धनबाद पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम भी करेंगे.

ये भी पढ़ें-

झारखंड राजद-झामुमो का कांग्रेस को दो टूक: लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी बना है INDIA!

झारखंड राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पांच अहम प्रस्ताव पारित, झारखंड में चार लोकसभा सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी

रांची में युवा राजद की राज्यस्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी का बयान, कहा- लोकसभा चुनाव और केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू

ABOUT THE AUTHOR

...view details