बिहार

bihar

राजगीर के नए ग्राउंड पर होगी महिला अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप, हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया का ऐलान - Hockey Asian Championship 2024

By ETV Bharat Sports Team

Published : Aug 30, 2024, 3:03 PM IST

Updated : Aug 30, 2024, 3:13 PM IST

Asian Women's Hockey Championship: राजगीर खेल अकादमी में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एशियान चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बात की जानकारी दी है. यहां जानें किस महीने में होगा मैच.

Asian Women's Hockey Championship
राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी (ETV Bharat)

राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी (ETV Bharat)

नालंदा:बिहार के राजगीर में स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्विद्यालय का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेल दिवस के मौके पर उद्घाटन किया. वहीं अब दूसरी ओर भारतीय हॉकी फेडरेशन द्वारा राजगीर खेल अकादमी में एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप कराने का ऐलान कर दिया गया है, जिसे 11 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा.

इन देशों की टीम लेगी हिस्सा: इस हॉकी चैंपियनशिप में भारत के अलावा चीन, जापान, थाईलैंड, कोरिया, और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी. पिछले साल रांची में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत को जीत मिली थी. वीमेंस एशियान हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बताया कि बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा.

राजगीर खेल अकादमी में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच (ETV Bharat)

"हम इस प्रतियोगिता की मेजबानी और समर्थन के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) और बिहार सरकार को धन्यवाद देते हैं. यह बिहार हॉकी के लिए बहुत बड़ा दिन है. नालंदा जिले राजगीर में नवनिर्मित राज्य के पहले एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर मैच खेला जाएगा."- दिलीप तिर्की, अध्यक्ष, हॉकी इंडिया

उद्घाटन मैच के बाद बड़ा ऐलान: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर खेल अकादमी का उद्घाटन हुआ. इस मौके पर हॉकी इंडिया टीम का डेमो मैच इंडिया ब्लू और इंडिया व्हाइट के बीच खेला गया. जिसमें इंडिया ब्लू ने इंडिया व्हाइट को 3-0 से हराकर जीत हासिल की. डेढ़ घंटे तक चले इस रोमांच भरे मैच का दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया. वहीं मैच के बाद हॉकी फेडरेशन इंडिया ने राजगीर खेल अकादमी में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप कराने का फैसला लिया.

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एशियान चैंपियनशिप 2024 का ऐलान (ETV Bharat)

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन: हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने बताया कि नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित पहला एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बनकर तैयार है. वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. जो बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. खेल का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक किया जाएगा. जिसमें भारत के अलावा चीन, जापान, थाईलैंड, कोरिया, और मलेशिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी.

"बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित राज्य का पहले एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान है. ये बिहार के लिए काफी खास है. यहां वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. पिछले वर्ष रांची में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत को जीत मिली थी. ये बिहार हॉकी के लिए बहुत बड़ा दिन है."-भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया महासचिव

राजगीर खेल अकादमी (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें-

आज के ही दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व - National Sports Day 2024

इधर VRS, उधर मिली नयी जिम्मेदारी, पू्र्व डीएम रजनीकांत को बनाया गया खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति - IAS RAJNIKANT

राजगीर में 750 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स एकेडमी तैयार, 29 अगस्त को उद्घाटन करेंगे सीएम नीतीश - SPORTS ACADEMY IN RAJGIR

ओलंपिक मेडल के लिए पटना के मनु जी बहा रहे पसीना, स्पीड क्लाइंबिंग में बनाना चाहते है कैरियर - climbing sports player Manu ji

Last Updated : Aug 30, 2024, 3:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details