झारखंड

jharkhand

दुमका में वट सावित्री व्रत पर मंदिरों में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़, सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की प्रार्थना - Vat Savitri Puja 2024

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 6, 2024, 11:00 AM IST

Vat Savitri Puja in Dumka. दुमका में वट सावित्री व्रत के अवसर पर मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं. पुजारी माता सावित्री की कथा सुना रहे हैं.

Vat Savitri Puja in Dumka
Vat Savitri Puja in Dumka (ईटीवी भारत)

दुमका : आज वट सावित्री पर्व है. इस अवसर पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में आज सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही हैं. मंदिरों, धार्मिक स्थलों या अन्य और कहीं जहां बरगद के पेड़ हैं, उसके नीचे महिलाएं पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर लाल सूत लेकर वट वृक्ष की परिक्रमा कर उसमें गठबंधन कर रही हैं. इस मौके पर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है. खास तौर पर नवविवाहिता सोलह शृंगार कर पूजा करने पहुंची हैं.

वट सावित्री व्रत पर मंदिरों में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ (ईटीवी भारत)

पति के दीर्घायु होने की कामना

हम आपको बता दें कि हिंदू धर्म में वट सावित्री पूजा का विशेष महत्व है. पत्नी अपने पति की दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए यह पूजा करती है. मान्यताओं के अनुसार बरगद के वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है, इसलिए यहां पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को की जाती है.

वट वृक्ष की परिक्रमा करतीं महिलाएं (ईटीवी भारत)

सुहागिनें माता सावित्री का करती हैं स्मरण

वट वृक्ष के नीचे पूजा कर रही महिलाएं माता सावित्री का स्मरण करती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावित्री अपने पति सत्यवान की जिंदगी यमराज से वापस ले आई थीं. उन्हीं को याद कर यह व्रत किया जाता है और इसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है.

सिंदूर लगातीं महिलाएं (ईटीवी भारत)

महिलाओं ने कहा- यह हमारे लिए खास पर्व

मंदिरों में पूजा कर रही महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री हमारे लिए बहुत खास है. हम पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी करते हैं. आज हम सज-धज कर मंदिर में आती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. उन्होंने बताया कि हम पति के साथ-साथ ससुराल और मायके पक्ष के सभी लोगों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

यह भी पढ़ें:वट सावित्री पूजा के लिए जुटी सुहागिनों की भीड़, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना - Vat Savitri Puja 2024

यह भी पढ़ें:आज है ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती - Shani Jayanti Vat Savitri Vrat

यह भी पढ़ें:Ramgarh News: सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की उमड़ी भीड़, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने की पूजा अर्चना

ABOUT THE AUTHOR

...view details