ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को आएंगे राजसमंद

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को राजसमंद में भाजपा के एससी एसटी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे.

author img

By

Published : Mar 4, 2021, 12:55 AM IST

arjun ram meghwal,  rajsamand news
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को आएंगे राजसमंद

राजसमंद. कलाल वाटी में स्थित अरविंद स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित होगा. भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बीजेपी SC St सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, जिला संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अजा मोर्चा संजय चंदेल एवं पूर्व प्रधान नरेन्द्र बागड़ी रहेंगे.

पढ़ें: राबर्ट वाड्रा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई स्थगित

एक दिन पूर्व बुधवार को अरविंद स्टेडियम में पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अजा मोर्चा संजय चंदेल, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखदेव यादव, सोहन लाल खिंची नारायण लाल रेगर पार्षद उत्तम खींची, जगदीश पहाड़िया ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इससे पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अजा मोर्चा प्रभारी संजय चंदेल के नेतृत्व में नगर में पीले चावल बांटकर नागरिकों को आमंत्रण दिया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखदेव यादव, लक्ष्मण मौर्य, हरीश कलोशिया, जगदीश चंद्र पहाड़िया, नारायण रेगर, प्रहलाद पहाड़िया, मेवालाल खींची, मनोहर सालवी, देवीलाल, राकेश खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.