ETV Bharat / state

झुंझुनू के जवान सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

author img

By

Published : Oct 8, 2022, 7:17 PM IST

युद्धाभ्यास के दौरान नाल फटने से शहीद हुए झुंझुनू के सुमेर सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ (Last rites of Sumer Singh in Jhunjhunu) अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी.

martyr Naib Subedar Sumer Singh
martyr Naib Subedar Sumer Singh

झुंझुनू. युद्धाभ्यास के दौरान नाल फटने से ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया (Last rites of Sumer Singh in Jhunjhunu) गया. शहीद के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव गुढा बावनी पहुंचने पर लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली. साथ ही सुमेर सिंह और भारत माता के जयकारों के साथ गांव के हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी.

इस दौरान राज्य सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, पूर्व विधायक शुभकरण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की. शहीद के पार्थिव शरीर के (martyr Naib Subedar Sumer Singh) पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली और नम आंखों से विदाई दी. उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सुमेर सिंह के 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी.

झुंझुनू के जवान सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पढ़ें. Jhunjhunu son martyr: झुंझुनू का एक और लाल देश की सेवा करते शहीद, झांसी में था तैनात

बैरल फटने से हुआ हादसा : गुढ़ा गौढ़जी के निकटवर्ती गांव गुढ़ाबावनी के नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगड़िया (Tiranga Yatra in Jhunjhunu) शुक्रवार को शहीद हो गए थे. नायब सूबेदार सुमेर सिंह झांसी के बबीना में आर्मी की 55 आर्म्ड कोर में तैनात थे. शुक्रवार रात आर्मी के फायरिंग रेंज में जवान बैरल में गोला भर रहे थे. तभी अचानक बैरल फट गया. घटना में नायब सूबेदार सुमेर सिंह समेत दो जवान शहीद हो गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.