ETV Bharat / state

भारत ने रचा इतिहास ! चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग... सीएम गहलोत, वसुंधरा, ओम बिरला समेत इन नेताओं ने दी बधाई

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 23, 2023, 8:16 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 9:46 PM IST

23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत ने इतिहास रच दिया है. बुधवार शाम को भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग कर ली. इस सफलतापूर्वक लैंडिंग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित तमाम नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.

chandrayaan 3 Soft Landing on Lunar Surface
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग

जयपुर. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की. इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को सीएम हाउस पर स्कूली बच्चों के साथ टीवी पर देखा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित तमाम नेताओं ने इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी है.

chandrayaan 3 Soft Landing on Lunar Surface
चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर सभी में उत्साह.

नेहरू और इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता का परिणाम : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माइक्रो ब्लोगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट करते हुए लिखा कि आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वो ऐतिहासिक पल आ गया, जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना और इंतजार कर रहा था. चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई. गहलोत ने कहा कि विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और नेहरू और इंदिरा गांधी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है.

  • भारत बार-बार ये साबित कर रहा है कि- sky is not the limit. साइंस और टेक्नोलॉजी देश के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं।
    - पीएम श्री @narendramodi जी।#IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/w9aRdedDoh

    — Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें. Moon Mission Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दी बधाई

चांद पर उतरा चंद्रयान : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सोशल मीडिया पर बधाई दी. राजे ने लिखा कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के रूप में आज 𝟏𝟒𝟎 करोड़ भारतवासियों के भरोसे का सूरज चांद पर उगा है. इस लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है.

  • Name : #Chandrayaan3
    Address : Moon
    Nationality : Indian

    Congratulate our brilliant scientists at @isro on the success of this historic mission!

    आपके धैर्य और परिश्रम पर भारत का प्रत्येक नागरिक गर्व करता है। सम्पूर्ण देशवासियों को बधाई देती हूं! pic.twitter.com/s69beJuAod

    — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारत ने रचा इतिहास : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बयान जारी कर कहा कि आज देश के लिए बहुत खुशी की बात है. भारत ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की है. भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. साथ ही दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर भारत ने ये कीर्तिमान रचा है. भारत की अंतरिक्ष यात्रा में शानदार चैप्टर की शुरुआत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में ये ऐतिहासिक सफलता हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है जो आज हम ये इतिहास रच पाए हैं. इस मौके पर प्रदेश वासियों की और से वैज्ञानिकों और देश के सभी व्यक्तियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं.

  • चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से @isro चीफ एस. सोमनाथ को फोन कर दी बधाई!#IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/tBFjVaCCJu

    — C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें. Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3, देश में जश्न

चंद्रयान महाअभियान : नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि बधाई. टीम इसरो इस महाअभियान में वर्षों से जुटी थी. अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की शानदार चमक और धमक होगी. यह क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए अद्भुत, अद्वितीय, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय है.

चंदा मामा से मिला चंद्रयान-3 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. यह इसरो की महान उपलब्धि है. देश के 140 करोड़ लोगों के लिए आज का दिन अविस्मरणीय गर्व का दिन है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंद्रयान-3 चंदा मामा से मिलने पहुंचा है.

  • नई उम्मीदें, नया उत्कर्ष#Chandrayaan3 की सफलता पर @isro के वैज्ञानिकों को बधाइयां। उनके अद्भुत सामर्थ्य के बल पर देश ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नया अध्याय प्रारंभ किया है। यह उपलब्धि प्रतीक है कि भारत प्रत्येक संकल्प को सिद्धी तक पहुंचा रहा है। pic.twitter.com/cX4TiikZVr

    — Om Birla (@ombirlakota) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ओम बिरला ने दी बधाई : चंद्रयान-3 की सफलता पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. बिरला ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता हम सब के लिए अविस्मरणीय क्षण है. इसरो के वैज्ञानिकों ने जिस सफलतम रूप से चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवाई वह ऐतिहासिक है. हमारे वैज्ञानिकों के सामर्थ्य के कारण आने वाले समय में अंतरिक्ष, विज्ञान, टेक्नालॉजी हर क्षेत्र में भारत नेतृत्व करेगा. बधाई का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है, जिन्होंने वैज्ञानिकों को प्रेरणा दी और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनसे निरंतर जुड़े रहे. आज पूरा देश उन वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है, जिन्होंने चंद्रयान-3 को सफल बनाने के लिए वर्षों तक अथक परिश्रम किया. पूरे देश में खुशी और उमंग है और यह सफलता 140 करोड़ भारतीयों के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी.

  • नभ स्पृशं दीप्तम् !

    आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था।

    चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।

    विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों… pic.twitter.com/OJ13VT6x1T

    — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

टोंक में भाजपा नेताओं ने की आतिशबाजी : टोंक जिला मुख्यालय पर घंटाघर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग होने पर जश्न मानते हुए मिठाइयां बांटी और आतिबाजी की. भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई. भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. आज देश के लिए गौरव का दिन है. आज दुनिया में फिर भारत का नाम रोशन हुआ है. देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर तरक्की कर रहा है. इसके जरिए भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी.

Last Updated : Aug 23, 2023, 9:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.