MP Election 2023: चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति, शिवपुरी में जनपद उपाध्यक्ष सहित कई BJP नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ - कोलारस जनपद उपाध्यक्ष ने बीजेपी छोड़ी
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Bharat Madhya Pradesh Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/madhyapradesh-1716535958.jpeg)
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Sep 15, 2023, 3:58 PM IST
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले भाजपाईयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोलारस विधायक, दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब कोलारस की वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कई सरपंच और अन्य भाजपा पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने शुक्रवार को अशोकनगर में कमलनाथ की जनसभा के दौरान भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा. जिन लोगों ने आज कांग्रेस ज्वाइन की वे कोलारस जनपद उपाध्यक्ष आशा यादव, बदरवास पार्षद सुमित यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीजेपी मंडल अध्यक्ष कल्याण गुर्जर, बडैरा सरपंच गोलू यादव, अनंतपुर सरपंच घनश्याम यादव, जनपद सदस्य गोविंद केवट, सरपंच दानकुंवर बाई, सरपंच नितिन दांगी, बीजेपी मंडल महामंत्री बदरवास राजकुमार परिहार, बीजेपी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जयदीप शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं.