ETV Bharat / state

नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मियों की रार में लोगों का जीना हुआ दुश्वार

author img

By

Published : Sep 7, 2019, 11:48 AM IST

डीएम अरविंद वर्मा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को ये निर्देश दिया गया है कि हर हाल में इस मसले का समाधान निकालें और प्रयास किया जाएं कि कल से स्थिति सामान्य हो जाए.

सफाई कर्मियों की हड़ताल

बेगूसराय: नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. पिछले 9 दिनों से सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने शहर में अराजकता वाली स्थिति उत्पन्न कर दी है. हालात यह हैं कि सड़क पर चलने वाला हर आदमी नाक पर रुमाल लेकर चलने को विवश हो गया है.

Litter piles due to strike
हड़ताल से लगा कूड़े का अंबार

'राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है कारण'
स्थानीय लोगों का मानना है की वर्तमान नगर निगम के मेयर उपेंद्र सिंह और नगर निगम के पूर्व मेयर संजय सिंह के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण नगर निगम का यह हाल हो रहा है. ये लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में आम लोगों की परेशानी बढ़ाने में लगे हुए हैं.

upendra singh
उपेंद्र सिंह, मेयर, नगर निगम

'सफाई कर्मियों की हठधर्मिता'
नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से उपजी स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को नगर निगम मेयर के नेतृत्व में कई वार्ड पार्षदों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से बातचीत की और इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सफाईकर्मियों से जिला प्रशासन इस मुद्दे पर बात कर समाधान निकाल लेगा. इस बाबत मेयर उपेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों की हठधर्मिता के कारण ये हालात हैं. डीएम से आश्वासन मिला है, अब देखते हैं क्या हो सकता है.

बेगूसराय में सफाई कर्मियों की हड़ताल

हर हाल में निकालें समाधान- डीएम
वहीं, इस बाबत डीएम अरविंद वर्मा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को ये निर्देश दिया गया है कि हर हाल में इस मसले का समाधान निकालें और प्रयास किया जाएं कि कल से स्थिति सामान्य हो जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर वैकल्पिक व्यवस्था करके सफाई कराई जाए.

Intro:एंकर- नगर निगम के सफाई कर्मियों और नगर निगम प्रशासन के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है ,जिस वजह से बीते 9 दिनों से सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने शहर में अराजक स्थिति उत्पन्न कर दी है ।हालात यह है कि सड़क पर चलने वाला हर आदमी नाक पर रुमाल लेकर चलने को विवश हो गया है ,वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मियों को सुलह के लिए 24 घंटे का समय मुकर्रर किया है जिससे लोगों को थोड़ी उम्मीद जगी है।

Body:vo- नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के हर गली मोहल्ले पर कचरे का अंबार लगा हुआ है ,लोग कचरे के दुर्गंध से परेशान हैं। लोगों के दबाव के कारण नगर निगम प्रशासन अब झुकने को तैयार है, वहीं हड़ताली सफाई कर्मी अपनी मांग माने जाने तक हड़ताल समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। हड़ताल के कारण हर आम आदमी परेशान हैं और नाक पर रुमाल लेकर चलना जैसे उनकी नियति बन गई है। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों का मानना है की वर्तमान नगर निगम के मेयर उपेंद्र सिंह और नगर निगम के पूर्व मेयर संजय सिंह के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण नगर निगम का यह हाल हो रहा है। ये लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में आम लोगों को तबाह करने में लगे हुए हैं। बाइट- मोहन जी,स्थानीय

vo-नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से उपजी स्थिति से निपटने के लिए आज नगर निगम के मेयर के नेतृत्व में कई वार्ड पार्षदों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से बातचीत की तथा इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आप भी अपनी नीतियों में बदलाव करें और सफाई कर्मी से अलग से जिला प्रशासन इस मुद्दे पर बात कर समाधान निकाल लेगा।इस बाबत मेयर उपेंद्र सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों के हठ धर्मिता के कारण ये हालात हैं ,डीएम से आश्वासन मिला है अब देखते हैं क्या हो सकता है।
बाइट-उपेंद्र सिंह,मेयर,नगर निगम

vo-वही इस बाबत डीएम अरविंद वर्मा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को ये निर्देश दिया गया है कि हर हाल में इस मसले का समाधान निकाले लेकिन हर हाल में प्रयास किया जाए कि कल से स्थिति सामान्य हो जाए और अगर ऐसा नही होता है तो फिर वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई कराई जाए।
बाइट-अरविंद कुमार वर्मा,डीएम बेगूसराय

Conclusion:fvo- बहरहाल जो भी हो जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद लोगों को कुछ उम्मीद जगी है कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक नगर निगम का इलाका पूरी तरह से कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है और हर आम आदमी इससे परेशान हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.