ETV Bharat / state

आज महाकाल के दर पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सफाई मित्रों और कारीगरों से करेंगी संवाद - President Ujjain Visit

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 15 hours ago

Updated : 11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार उज्जैन दौरे पर जाएंगी. यहां सफाई मित्रों और कारीगरों से संवाद के साथ राष्ट्रपति बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना भी करेंगी. बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर शहर में सारी तैयारियां कर ली गई है. सुरक्षा के एहतियात प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

PRESIDENT UJJAIN VISIT
आज महाकाल के दर पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (PRESIDENT X Image)

उज्जैन: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं. राष्ट्रपति 18 अक्टूबर की शाम को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच गईं थीं. यहां सीएम मोहन यादव, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम नेताओं ने देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था. इसके बाद राष्ट्रपति सीधे मृगनयनी एम्पोरियम के लिए रवाना हुईं थी. जहां उन्होंने अपने लिए साड़ियों की शॉपिंग की थी. वहीं दौरे के दूसरे दिन यानि गुरुवार को राष्ट्रपति उज्जैन जाएंगी.

President Draupadi Murmu Ujjain Visit
तैयारियों का जायजा लेते महापौर (ETV Bharat)

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उज्जैन जाएंगी. यह पर वे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान और संवाद करेंगी. इसके बाद फूलों से बनाई गई अगरबत्ती के नवाचार का अवलोकन करेंगी और इंदौर-उज्जैन के 6 लेन का भूमि पूजन करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति महाकाल मंदिर पहुंचेंगी. यहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर महाकाल लोक देखेंगी, फिर सप्तऋषियों को बना रहे ओडिशा के कारीगरों से संवाद करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति वापस इंदौर रवाना हो जाएंगी.

Gods Paintings on walls of Ujjain
उज्जैन में दीवारों की हुई रंगाई पुताई (ETV Bharat)
President minute to minute program
भगवान शिव की मनमोहक पेंटिंग (ETV Bharat)

उज्जैन में तैयारियां पूरी, दीवारों पर हुई मनमोहक पेंटिग

आपको बता दें राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उज्जैन में सारी तैयारियां कर ली गई है. शहर की दीवारों की रंगाई-पुताई कर दी गई है. दीवारों पर तरह-तरह की चित्रकलाएं बनाई गई है. जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उस जगह पर भगवान शिव और कृष्ण से जुड़ी मनमोहक पेंटिंग्स बनाई गई है. महापौर मुकेश टटवाल ने होटल रुद्राक्ष पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी. इसी होटल में सफाई कर्मियों सहित कई कार्यक्रम किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्वारा पांच सफाईकर्मियों का सम्मान किया जाएगा. जिसमें रश्मि टांकले, किरण खोड़े, शोभा घावरी, अनीता चावरे और गोपाल खरे हैं.

President Sanwad with Safai Mitra
सफाई मित्रों से करेंगी संवाद (ETV Bharat)

यहां पढ़ें...

इंदौर में द्रौपदी मुर्मू की शॉपिंग, राष्ट्रपति के मन को भायी यह साड़ी, चुका दी इतनी कीमत

उज्जैन दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा महाकाल की पूजा के बाद कारीगरों से करेंगी संवाद

बुधवार को इंदौर में राष्ट्रपति ने की शॉपिंग

बता दें बुधवार को इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मृगनयनी एम्पोरियम में साड़ी शिल्पकारों से संवाद किया था. साथ ही उन्होंने महेश्वरी, चंदेरी और बाग प्रिंट की साड़ियों को देखा और उनकी कारीगरी की जानकारी भी ली थी. इस दौरान राष्ट्रपति को हथकरघा पर निर्मित साड़ियां पसंद आई. उन्होंने महिला कर्मचारियों से अपने लिए हल्के रंग की साड़ी चुनने का अनुरोध भी किया था. जिस पर सरिता गव्हाड़े ने हल्के पिंक रंग की महेश्वरी साड़ी पंसद की थी. जिसे राष्ट्रपति ने खरीद कर यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट किया था. इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चंदेरी की साड़ी भेंट की है.

Last Updated : 11 hours ago
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.