बिहार

bihar

ETV Bharat / state

29 जनवरी को अररिया आएंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को अररिया में पहुंचेगी. इसी यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अररिया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया.

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Jan 25, 2024, 10:51 PM IST

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा
बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अररिया: 29 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी अररिया पहुंचेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अररिया पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत फूल बरसा कर किया. जिला मुख्यालय स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

29 जनवरी को राहुल गांधी आएंगे अररिया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी का आगमन हो रहा है. इसके उपरांत पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल जनसभा है. उस जनसभा में भारी संख्या में पहुंचकर इस विशाल रैली को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा लाना चाहती है. इसलिए आप सभी एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाएं.

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा :कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 29 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी का अररिया आगमन होगा. उन्होंने बताया कि बिहार के पहले जिले किशनगंज से होकर उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया में प्रवेश करेगी. अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के चर्घरिया में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस बार उनकी यात्रा पैदल कम होगी और वाहन से ही वह जिले में प्रवेश करेंगे.

''जहां लोगों की भीड़ होगी वहां पर राहुल गांधी संबोधित भी करेंगे. फिर जगह-जगह पर उनके कार्यक्रम आयोजित होंगे. उसके उपरांत अररिया में ही यादव कॉलेज के प्रांगण में रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया है. फिर 30 तारीख को राहुल गांधी अररिया से पूर्णिया के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां उनकी एक विशाल जनसभा होनी है. इसी उद्देश्य से मेरा आना अररिया जिला में हुआ है. ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके.'' - डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

ये भी पढ़ें-

ABOUT THE AUTHOR

...view details