बिहार

bihar

ETV Bharat / state

CM नीतीश आज करेंगे 'हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा' का शुभारंभ, 5 राज्यों से गुजरेगी यात्रा

अगले महीने बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. आज सीएम नीतीश कुमार हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे.

By ETV Bharat Bihar Team

Published : 4 hours ago

Nitish Kumar
आज से हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ (ETV Bharat)

पटना:बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन होगा. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमारआज ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत करेंगे. 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड के साथ बिहार के सभी 38 जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा गुजरेगी. सीएम आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में इसका शुभारंभ करेंगे.

लोगो और शुभंकर का कर चुके हैं अनावरण:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लोगों और शुभंकर का अनावरण किया था. वहीं, आज ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुभारंभ करेंगे. बिहार सरकार ने पहले ही एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए कैबिनेट से स्वीकृति दी और 10 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की है. सीएम ने हाल ही में राजगीर में हॉकी खेल परिसर का उद्घाटन किया था, जिस पर 11 नवंबर से 20 नवंबर तक एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के लिए मुकाबला होगा.

बिहार में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन (ETV Bharat)

11-20 नवंबर तक वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:राजगीर हॉकी स्टेडियम की शुरुआत एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप से ही हो रही है और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. ट्रॉफी गौरव यात्रा पांच राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड और बिहार शामिल है. बिहार के सभी 38 जिलों से ट्रॉफी गौरव यात्रा निकलेगी. ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर देंगे और यह खेल शुरू होने से पहले 10 नवंबर तक चलेगा.

बिहार में महिला हॉकी का बड़ा आयोजन: बिहार में महिला हॉकी का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. राजगीर में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया गया है और इसके कारण ही यह आयोजन संभव हो रहा है. अब नीतीश सरकार की ओर से तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं रह जाए, इसकी हर संभव कोशिश हो रही है.

ये भी पढ़ें:वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के 'लोगो' और 'शुभंकर' का अनावरण, CM ने किया खिलाड़ियों का स्वागत - Womens Asian Champions Trophy 2024

ABOUT THE AUTHOR

...view details