उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / bharat

द्रौपदी मुर्मू ने संगम में गंगा आरती कर नारियल-चुनरी चढ़ाई, महाकुंभ नहाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति - MAHA KUMBH MELA 2025

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया. राष्ट्रपति ने पक्षियों को दाना भी खिलाया.

Etv Bharat
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम स्नान के बाद गंगा में नारियल चढ़ाया. (Photo Credit; ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 10, 2025, 11:55 AM IST

Updated : Feb 10, 2025, 1:42 PM IST

प्रयागराज: महाकुंभ के 29वें दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. ऐसा करके वह कुंभ में संगम स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सीधे महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंची और अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम स्नान करने निकलीं. रास्ते में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पक्षियों को दाना भी खिलाया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान. (Video Credit; ETV Bharat)

राष्ट्रपति ने संगम पर की गंगा आरती:त्रिवेणी संगम स्थल पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गंगा स्नान करके पुष्प अर्पित किए. इसके साथ ही मां गंगा को नारियल और चुनरी भी चढ़ाई. साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां गंगा की पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंगा मैया को प्रणाम करते हुए. (Photo Credit; ETV Bharat)

महाकुंभ में 8 घंटे रहेंगी राष्ट्रपति:राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करीब 8 घंटे तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगी. उन्होंने संगम स्नान के बाद लेटे हनुमान जी के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने अक्षय वट के दर्शन किए और वहां दूध और जल से अभिषेक किया. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर किया स्वागत. (Photo Credit; ETV Bharat)

बताया जाता कि इससे पहले देश की आजादी के बाद 1954 में पड़े कुंभ में देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया था. उसके बाद द्रोपदी मुर्मू दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने कुंभ में आकर संगम स्नान किया.

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर किया स्वागत. (Photo Credit; ETV Bharat)

ये भी पढ़ेंःबनारस पहुंचीं महिला नागा साध्वी; गंगा किनारे दिखा मिनी कुंभ, 11 किलो का गदा बना चर्चा का विषय

Last Updated : Feb 10, 2025, 1:42 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details