ETV Bharat / state

नैनीताल: नवनिर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

author img

By

Published : Jan 23, 2020, 11:23 PM IST

हाल में ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जीतकर आईं महिला प्रधान और सदस्यों को नैनीताल में विमर्श संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया.

Nainital Hindi News
Nainital Hindi News

नैनीताल: महिलाओं के विकास के लिए काम करने वाली विमर्श संस्था की ओर नवनिर्वाचित महिला पंचायत सदस्यों और प्रधानों को सम्मानित किया गया. साथ ही उनको क्षेत्र के विकास, महिलाओं के उत्थान समेत पंचायतों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई.

इस दौरान विमर्श संस्था की अध्यक्ष कंचन भंडारी ने कहा कि महिला केवल कठपुतली की तरह काम न करें बल्कि खुद क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों को करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं का नेतृत्व हो सके. इस दौरान संस्था ने महिलाओं को बताया कि वह खुद क्षेत्र में जाकर कार्य करें. अगर उनके द्वारा अपने पति या किसी दूसरे व्यक्ति को कार्य करने के लिए भेजा जाएगा तो हो सकता है नियम के अनुसार उनकी सदस्यता को सरकार खत्म कर सकती है.

पढ़ें- CM त्रिवेंद्र बोले- इंदिरा हृदयेश तय करें पाकिस्तान की भाषा बोलनी है या हिंदुस्तान की

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि नारियों में लगातार नेतृत्व की क्षमता बढ़ रही है. इसी का नतीजा पंचायत चुनाव में देखने को मिला जब नैनीताल की खुरपाताल ग्राम सभा में सभी महिलाएं चुनाव जीतकर आईं और खुरपाताल में महिला पंचायत का निर्माण हुआ.

Intro:Summry

विमर्श संस्था द्वारा महिला ग्राम प्रधान और सदस्यों को किया गया सम्मानित।

Intro

हाल में ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जीतकर आई महिला प्रधान और सदस्यों को आज नैनीताल में विमर्श संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

Body:महिलाओं के विकाश के लिए काम करने वाली विमर्श संस्था के द्वारा हाल में ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जीतकर आई महिला प्रधान और सदस्यों को सम्मानित करा गया और उनको अपने क्षेत्र के विकास महिलाओं के उत्थान समेत पंचायतों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई, इस दौरान विमर्श संस्था की अध्यक्ष कंचन भंडारी ने कहा कि महिला केवल कठपुतली की तरह काम ना करें बल्कि खुद क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों को करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं का नेतृत्व हो सके इस दौरान संस्था के द्वारा महिलाओं को बताया गया कि वह खुद क्षेत्र में जाकर कार्य करें अगर उनके द्वारा अपने पति या किसी दूसरे व्यक्ति को कार्य करने के लिए भेजा जाएगा तो हो सकता है एक्ट के अनुसार उनकी सदस्यता खत्म को सरकार खत्म कर सकती है।

Conclusion:कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि महिलाओं में लगातार नेतृत्व की क्षमता बढ़ रही है इसी का नतीजा पंचायत चुनाव में देखने को मिला जब नैनीताल की खुरपाताल ग्राम सभा में सभी महिलाएं चुनाव जीत कर सामने आई और खुपाताल में महिला पंचायत का निर्माण हुआ।
संस्था के अध्यक्ष कंचन भंडारी का कहना है कि पंचायत चुनाव से पहले उनके द्वारा नैनीताल जिले के सभी पंचायत क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक करने का अभियान किया गया था ताकि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करें ताकि महिलाओं का विकास और उत्थान हो सके जिसके बाद उनके संस्था के साथ जुड़ी लगभग सभी महिलाएं पंचायत चुनाव में जीत के सामने आई।

बाईट- कंचन भंडारी अध्यक्ष विमर्श संस्था।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.