ETV Bharat / state

लखनऊ: विधानसभा के सामने सस्ती दर पर कांग्रेसी बेचेंगे प्याज

author img

By

Published : Nov 28, 2019, 11:09 PM IST

प्रदेश में प्याज के बढ़ते दामों से आम जनता ही नहीं अब कांग्रेसी भी परेशान हो रहे हैं. लिहाजा प्याज के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसी शुक्रवार को लखनऊ विधानसभा के सामने आम जनता को सस्ती दर पर प्याज बेंचकर योगी सरकार को घेरेंगे.

etv bharat
शैलेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता

लखनऊ: राजधानी में प्याज की कीमत आसमान छू रही हैं. शहर में 100 रुपये किलो के भाव से प्याज बिक रहा है. लिहाजा आम लोगों की थाली से प्याज गायब हो गया है. वहीं आंसू निकाल रही प्याज की कीमतों पर कांग्रेस योगी सरकार को घेरने का तैयारी कर रही है. शुक्रवार को कांग्रेसी नेता विधानसभा के सामने सस्ता प्याज बेंचकर सरकार पर प्याज की कीमतें कम करने का दबाव बनाएंगे.

सस्ती दर पर जनता को प्याज उपलब्ध कराएंगे कांग्रेसी.

सस्ती दर पर जनता को प्याज उपलब्ध कराएंगे कांग्रेसी
कांग्रेस ने प्याज के बहाने सरकार को घेरने की योजना बनाई है, इसीलिए शुक्रवार को ठेले पर कई क्विंटल प्याज सस्ते दामों में आम जनता को बेचने की तैयारी कांग्रेसी नेताओं ने की है. कांग्रेस पार्टी की प्रियंका सेना के नेता विधानसभा के सामने सुबह सस्ती दर पर जनता को प्याज बेचते हुए नजर आएंगे.

100 रुपये में प्याज बिक रहा है. कल विधानसभा के सामने 30 से 35 रुपये में आम जनता को प्याज उपलब्ध कराएंगे. सरकार पर यह दबाव बनाएंगे कि प्याज की कीमतें जल्द कम करे.
-शैलेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता

Intro:विधानसभा पर सस्ता प्याज बेचेंगे कांग्रेसी नेता, सरकार पर बनाएंगे दबाव

लखनऊ। शहर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। ₹100 किलो प्याज बिक रहा है। आम जनता की थाली से प्याज गायब हो गया है। आंसू निकाल रही प्याज की कीमतों पर कांग्रेस योगी सरकार को घेरने का प्लान कर रही है। कल कांग्रेस के नेता विधानसभा के सामने सस्ता प्याज बेचकर सरकार पर प्याज की कीमतें कम करने का दबाव बनाएंगे।

Body:कांग्रेस ने प्याज के बहाने सरकार को घेरने की योजना बनाई है इसीलिए कल ठेले पर कई कुंतल प्याज सस्ते में आम जनता को बेचने की तैयारी कांग्रेस नेताओं ने की है। कांग्रेस पार्टी की प्रियंका सेना के नेता कल विधानसभा के सामने सुबह सस्ती दर पर जनता को प्याज बेचते हुए नजर आएंगे। कांग्रेसी नेता का कहना है कि जहां अभी ₹100 में प्याज बिक रहा है। कल विधानसभा के सामने 30 से ₹40 में आम जनता को प्याज उपलब्ध कराएंगे और सरकार पर यह दबाव बनाएंगे कि प्याज की कीमतें जल्द कम करे।

Conclusion:बाइट: शैलेंद्र तिवारी: कांग्रेस नेता

कल विधानसभा के सामने जनता को सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराएंगे। इस सरकार का प्याज की कीमतों पर कोई कंट्रोल नहीं है। कम से कम एक से डेढ़ कुंतल प्याज बेचा जाएगा और कीमत 30 से ₹35 के बीच रहेगी। पहले भी कांग्रेस ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन किया था और इसके बाद प्याज सस्ता हुआ था। अब एक बार फिर प्रदर्शन कर सरकार पर प्याज की कीमतें कम करने का दबाव बनाएंगे, जिससे जनता को राहत मिल सके।

अखिल पांडेय, लखनऊ, 93368 64096

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.