ETV Bharat / bharat

Gurmeet Ram Rahim: बागपत में कबूतरों को दाना डालते दिखा गुरमीत राम रहीम

author img

By

Published : Feb 18, 2023, 11:24 AM IST

डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह कबूतरों को दाना डालते दिख रहा है. 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया राम रहीम लगातार एक के बाद एक नए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है.

Etv Bharat
Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Gurmeet Ram Rahim Ram Rahim on parole डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम शाह सतनाम आश्रम शाह सतनाम आश्रम बागपत
कबूतरों को दाना खिलाता गुरमीत राम रहीम

बागपतः जिले के बरनावा में शाह सतनाम आश्रम से गुरमीत राम रहीम का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में गुरमीत राम रहीम कबूतरों को दाना डालता नजर आ रहा है. इससे पहले राम रहीम का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो घोड़े की लगाम को पकड़कर उनके साथ दौड़ता नजर आ रहा था. पशु-पक्षियों से राम रहीम के इस प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है. बता दें राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल पर है, जिसके बाद 21 जनवरी से वह अपने बागपत स्थित बरनावा डेरा आश्रम में ठहरा हुआ है.

बता दें कि राम रहीम बरनावा डेरा आश्रम से लगातार एक के बाद एक नए-नए वीडियो पोस्ट कर रहा है. कभी वो आश्रम से नए गाने लांच कर रहा है, तो कभी हनीप्रीत के साथ केक काटता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन इस बार राम रहीम पशु-पक्षियों के साथ अपने अनूठे प्रेम को लेकर चर्चा में आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए इस वीडियो में वह सफेद कबूतरों को दाना डाल रहा है और उन्हें पास बुलाता दिख रहा है. राम रहीम ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया.

इससे पहले राम रहीम ने सोशल मीडिया पर घोड़े के साथ दौड़ते हुआ अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. ये वीडियो भी राम रहीम के बरनावा डेरा आश्रम की बतायी जा रही थी. बाबा का घोड़े और कबूतरों के साथ सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर उसके अनुवायी खूब पसंद कर रहे हैं.

गौरतलब है कि राम रहीम दुष्कर्म का दोषी है, जो पैरोल पर जेल से बाहर है. गुरमीत राम रहीम को पांच साल पूर्व 25 अगस्त 2017 को अपने ही आश्रम की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में सजा हुई थी. तबसे राम रहीम हरियाणा की सुनारिया जेल में अपने सजा काट रहा है. फिलहाल वह 40 दिनों की पैरोल पर बरनावा डेरा आश्रम मे रुका हुआ है. जहां से वो अपने अनुयायियों को सन्देश भी दे रहा है.

ये भी पढ़ेंः Mirzapur News : तृणमूल कांग्रेस नेता ललितेशपति त्रिपाठी को 11 साल बाद मिली राहत, कोर्ट ने बताया दोषमुक्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.