ETV Bharat / bharat

पाकिस्तान ने पोरबंदर से 10 नावों के साथ 60 मछुआरों का किया अपहरण

पाकिस्तान ने गुजरात के पोरबंदर क्षेत्र में अरब सागर से 10 नावों के साथ 60 मछुआरों (Pakistan has hijacked 60 fishermen) का अपहरण कर लिया है.

author img

By

Published : Feb 9, 2022, 6:57 AM IST

Updated : Feb 9, 2022, 7:51 AM IST

Breaking : Pakistan has hijacked 60 fishermen along with 10 boats from the Porbandar Sea
पाकिस्तान ने पोरबंदर सागर से 60 मछुआरों को 10 नावों के साथ अपहृत किया

पोरबंदर : पाकिस्तान ने पोरबंदर क्षेत्र में अरब सागर से 10 नावों के साथ 60 मछुआरों (Pakistan has hijacked 60 fishermen) का अपहरण कर लिया है. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 24 घंटे में कुल 13 नावों को पकड़ लिया किया है.

मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं और 18 मछुआरों को मंगलवार को पाकिस्तान ले जाया गया था. फिलहाल, समुद्र से कुल 10 नावों के साथ 60 मछुआरों को बंधक बना लिया गया है. ज्यादातर ओखा और पोरबंदर क्षेत्र से नावों को कब्जे में लिया गया है.

श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ, श्रीलंका जहां भारत को आश्वासन देता रहा है कि वे भारतीय मछुआरों को परेशान नहीं करेंगे, वहीं तमिलनाडु 'क्यू' शाखा पुलिस ने कहा है कि रामेश्वरम के 16 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने डेफ्ट द्वीप पर गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु की 'क्यू' शाखा पुलिस के एक बयान के अनुसार, 16 मछुआरों और तीन नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने 2 बजे हिरासत में लिया था. घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है. श्रीलंकाई नौसेना ने 'क्यू' शाखा के अनुसार मछुआरों को तमिलनाडु में रामेश्वरम डेफ्ट द्वीप पर या उत्तरी श्रीलंका में नेदुन्थीवु से गिरफ्तार किया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने का आरोप लगाया है.दिसंबर 2021 में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 63 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया और इनमें से 53 मछुआरे जेल से रिहा होने के बाद भी श्रीलंका सरकार के एक आइसोलेशन सेंटर में हैं.

Last Updated : Feb 9, 2022, 7:51 AM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.