ETV Bharat / state

पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

author img

By

Published : Mar 5, 2021, 3:34 PM IST

प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर राजसमंद जिला मुख्यालय पर भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. हालांकि इस सांकेतिक प्रदर्शन में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुट पाई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया.

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Protest of women congress workers
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजसमंद. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसी कड़ी में राजसमंद जिला मुख्यालय पर भी जिला महिला कांग्रेस की ओर से जल चक्की चौराहे पर प्रदर्शन किया गया.

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

इस सांकेतिक प्रदर्शन में महिलाओं ने गैस सिलेंडर, चूल्हा और का पुतला लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की. महिलाओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों में कटौती करने की मांग की.

पढ़ें- सीएम अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- राजस्थान ने वैक्सीन लगवाने में रचा इतिहास

जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन का समय पहले 11:00 बजे रखा था, लेकिन बाद में जब महिलाओं की भीड़ नहीं जुट पाई, तो इसे बढ़ाकर 12:00 बजे कर दिया. प्रदर्शन के दौरान करीब 20 महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन कर इस अभियान की खानापूर्ति की.

राजसमंद जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रेम देवी जाट ने बताया कि आज पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों की वजह से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है. ऐसे में बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही है. ऐसे में उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है.

प्रेम देवी जाट ने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार आई थी, तो उन्होंने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा किया था, लेकिन केंद्र सरकार अपने वादों से मुकर कर रोजाना दामों में इजाफा कर रही है. जिससे आम महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ चुका है.

इस प्रदर्शन के दौरान जब महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाट से पूछा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर सबसे अधिक वेट राज्य सरकार की ओर से लगा हुआ है, तो वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई और फिर भी उन्होंने केंद्र सरकार से ही पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में कमी करने की मांग की.

बता दें कि इस सांकेतिक प्रदर्शन में भी महज 20 से 25 महिलाएं जुट पाई. जिन्होंने करीब 15 मिनट प्रदर्शन कर अपने अभियान की खानापूर्ति कर दी. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस राजसमंद नगर परिषद में करीब 10 कांग्रेसी महिला पार्षद जीतकर आई हैं, वही प्रदर्शन में 25 महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाना इस प्रदर्शन की विफलता को दर्शाता है.

पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी ने की ब्यूटी पार्लर संचालिका को जिंदा जलाने की कोशिश, वसुंधरा और शेखावत ने सरकार को घेरा

इस प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम देवी जाट, ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रेम देवी कुमावत, पप्पू बेगम सिलावट, पार्षद राजकुमारी पालीवाल दरिया कंवर, सुशीला चौधरी पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.