ETV Bharat / state

नेहरू@130: डूंगरपुर में बच्चों ने निकाली रैली, Nehru के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया गया उदघाट्न

author img

By

Published : Nov 14, 2019, 3:15 PM IST

देश के पहले प्रधानमंत्री और चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के मौके पर डूंगरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जहां एक ओर लक्षमण मैदान स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई. वहीं कई स्कूलो में उत्सवी माहौल रहा.

Chacha Nehru Jayanti, चाचा नेहरू जयंती

डूंगरपुर. देश के पहले प्रधानमंत्री और चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को डूंगरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. एक तरफ जहां चाचा नेहरू के जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई तो वहीं बच्चों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. कई स्कूलों में बालसभा का आयोजन भी किया गया.

चाचा नेहरू जयंती पर बच्चों ने निकाली रैली

पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के उपलक्ष्य में सभी स्कूलो में उत्सवी माहौल रहा. बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों को पहन सज-धजकर स्कूलो में पंहुचे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी.

इस अवसर पर लक्षमण मैदान स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई. जिला कलेक्टर आलोक रंजन, विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा, सभापति केके गुप्ता ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उदघाट्न किया और चाचा नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. प्रदर्शनी में चाचा नेहरू के जीवनी पर आधारित फोटो का अवलोकन भी किया गया.

इसके बाद लक्ष्मण मैदान से ही बच्चों की जागरूकता रैली भी निकाली गई. जिसमें बच्चों ने कई शिक्षा और बाल अधिकारों को लेकर नारे लगाए. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समापन हुआ. रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

पढ़ेंः देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर स्कूल के बच्चो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का अवलोकन किया गया. इस दौरान एसपी जय यादव ने बच्चो से संवाद किया और बच्चों को पुलिस के काम करने का तरीका समझाते हुए उनके अधिकार भी बताएं.

Intro:डूंगरपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री और चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को डूंगरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। चाचा नेहरू के जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई तो वहीं बच्चों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूलों में बालसभा का आयोजन भी किया गया।

Body:पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्कूलो में उत्सवी माहौल रहा। बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों को पहन सज-धजकर स्कूलो में पंहुचे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर लक्षमण मैदान स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिला कलेक्टर आलोक रंजन, विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा, सभापति केके गुप्ता ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उदघाट्न किया ओर चाचा नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। प्रदर्शनी में चाचा नेहरू के जीवनी पर आधारित फोटो का अवलोकन किया।
इसके बाद लक्ष्मण मैदान से ही बच्चों की जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने कई शिक्षा और बाल अधिकारों को लेकर नारे लगाए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचकर समापन हुआ। रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान एसपी जय यादव ने बच्चो से संवाद किया और बच्चों को पुलिस के काम करने का तरीका समझाते हुए उनके अधिकार भी बताएं।

बाईट- गणेश घोघरा, विधायक डूंगरपुर।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.