ETV Bharat / state

कांग्रेसी पागल होते तो इनका इलाज कराते, लेकिन यह लोग तो सूरदास हो गए हैं : ज्ञानदेव आहूजा

author img

By

Published : Aug 23, 2019, 10:39 PM IST

अलवर में शुक्रवार को भाजपा की तरफ से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया. जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दे दिया.

ज्ञानदेव आहूजा, Gyandev Ahuja

अलवर. जिले में भाजपा के धरने के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया. आहूजा ने कहा कांग्रेस के लोग अगर पागल होते तो इनका पागल खाने में इलाज कराया जाता है लेकिन यह लोग तो सूरदास हो गए हैं.

ज्ञानदेव आहूजा का विवादित बयान

साथ ही उन्होंने मॉब लिंचिंग बिल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिल पूरी तरह से गलत है और बिल में संशोधन होना चाहिए. गहलोत सरकार ने गौ तस्करी और गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाना होता तो इस तरह की घटनाएं ही नहीं होती. ज्ञानदेव आहूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछते हुए कहा कि गहलोत साहब यह बताएं कि पहलू खान गौ तस्कर था या नहीं मुख्यमंत्री इसका जवाब दे.

पढ़ें- भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास और नगर परिषद के खिलाफ भाजपा का प्रर्दशन

उन्होंने कहा कि न्यायालय का सबको सम्मान करना चाहिए ऐसी स्थिति में सरकार न्यायालय के विरोध में जा कर लोगों को सजा दिलवाना चाहती है जिसे लेकर उन्होंने एसआईटी का गठन किया है. वहीं ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर सहित प्रदेश में होने वाली बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि जयपुर में कावड़ियों के गंगाजल को गिरा दिया गया तो वहीं जोधपुर में नवमी की यात्रा पर हमला हुआ इन सभी घटनाओं पर प्रदेश सरकार चुप रही है. जयपुर जैसे शहर में जहां सभी प्रदेश के आला अधिकारी और मंत्री बैठते हैं वहीं आए दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार फिर भी चुप बैठी हुई है.

Intro:अलवर।
अलवर में शुक्रवार को भाजपा की तरफ से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। इसमें बोलते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अगर पागल होते। तो उनका जयपुर दिल्ली में रांची में इलाज कराया जाता। लेकिन यह लोग तो सूरदास हो गए हैं इनको कुछ दिखाई नहीं देता है।

Body:अलवर में भाजपा के धरने के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग अगर पागल होते तो इनका पागल खाने में इलाज करा जाता है लेकिन यह लोग तो सूरदास हो गए हैं। इनको कुछ दिखाई नहीं देता है। उसके बाद उन्होंने हाल ही में कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए मोबली जी के बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिल पूरी तरह से गलत है। यह केवल जाति विशेष के लोगों के लिए लाया गया है। इसमें संशोधन होना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान नहीं है। लेकिन उनमें कुछ लोग ऐसे हैं जो पूरे समाज का नाम खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर गहलोत सरकार गौ तस्करी व गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाती जिससे इस तरह की घटनाएं ही नहीं होती। उन्होंने कहा अब जो धाराएं मॉब लिंचिंग में शामिल की गई हैं इनमें से कुछ धारा है तो पहले से कानून में मौजूद हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं होता है।

Conclusion:ज्ञानदेव आहूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछते हुए कहा कि गहलोत साहब यह बताएं कि पहलू खान गौ तस्कर था या नहीं। इसके अलावा पहलू खां के परिवार के अन्य सदस्य भी गौ तस्कर है या नहीं। इसका जवाब देश के मुख्यमंत्री हा या ना में दें। उन्होंने कहा कि न्यायालय का सबको सम्मान करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सरकार न्यायालय के विरोध में जाते हुए सभी बड़ी लोगों को सजा दिलवाना चाहती है। इसलिए उन्होंने एसआईटी का गठन किया है। ऐसे में न्यायालय के वरिष्ठ लोगों को भी आगे आना चाहिए व सरकार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करना चाहिए। जिससे उनको पता चल सके। ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर सहित प्रदेश में होने वाली बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि जयपुर में कावड़ियों के गंगाजल को गिरा दिया गया। तो वही जोधपुर में नवमी की यात्रा पर हमला हुआ। इन सभी घटनाओं पर प्रदेश सरकार चुप रही। तो वहीं जयपुर जैसे शहर में जहां सभी प्रदेश के आला अधिकारी बैठते हैं वह सभी मंत्री बैठते हैं। वहां आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार उसके बाद भी चुप बैठी हुई है।

बाइ- ज्ञानदेव आहूजा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.