ETV Bharat / city

Republic Day 2022: भाजपा मुख्यालय पर हुआ झंडारोहण, पूनिया ने कहा- अस्तित्व की लड़ाई में जुटी है कांग्रेस, गहलोत सबसे बड़े झूठे

author img

By

Published : Jan 26, 2022, 12:23 PM IST

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर झंडारोहण किया गया. यहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना भी साधा.

Satish Poonia targets ashok Gehlot
Satish Poonia targets ashok Gehlot

जयपुर. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर झंडारोहण किया गया. यहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना भी साधा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि आज कांग्रेस 3 प्रदेशों में अपने अस्तित्व को बचाने और सत्ता के संघर्ष में जुटी है. उन्होंने कहा देश में सर्वाधिक राज करने वाली कांग्रेस की विचारधारा को जनता ने नकार दिया.

पूनिया ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को मानने और समझने वालों के लिए भाजपा परिवार के द्वार खुले हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव या पंचायत राज चुनाव परिणाम को विधानसभा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. चुनाव तो लगभग हर पार्टी हारती है लेकिन चुनाव के परिणाम से उस पार्टी के भविष्य का निर्धारण नहीं किया जा सकता. पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं और यदि झूठ बोलने की बात हो तो दुनिया के सर्वाधिक झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री भी अशोक गहलोत (Satish Poonia targets ashok Gehlot) हैं. झूठ बोलने के लिए तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद्मश्री भी मिल सकता है.

गहलोत सबसे बड़े झूठे

पढ़ें- कांग्रेस समुद्र है...किसी के पार्टी छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता,पहले भी पार्टी छोड़ने वालों ने की वापसी : CM अशोक गहलोत

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मतलब संख्या के रूप में देखा जाए तो यहां भी कोरोना प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई. कार्यक्रम में सतीश पूनिया के साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, नरपत सिंह राजवी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर शील धाभाई और उपमहापौर पुनीत कर्णावत सहित जयपुर शहर से जुड़े और विभिन्न मोर्चों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

राजभवन में भी हुआ झंडारोहण: उधर राजभवन में भी गणतंत्र दिवस समारोह के तहत झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ. यहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने झंडारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.