ETV Bharat / city

'मोदी मतलब महंगाई' अभियान को समर्थन नहीं देने पर कांग्रेस पार्टी सख्त, संयम लोढ़ा बोले-मत करो प्रदेश कांग्रेस को कमजोर

राजस्थान कांग्रेस ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाया है. इस अभियान को खुद गहलोत सरकार के मंत्रियों और नेताओं का समर्थन नहीं मिला. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी इसको लेकर सख्त है.

author img

By

Published : Jun 1, 2021, 4:06 PM IST

Updated : Jun 1, 2021, 4:15 PM IST

'मोदी मतलब महंगाई' अभियान, Jaipur News
राजस्थान कांग्रेस महंगाई ऑनलाइन अभियान

जयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan Pradesh Congress Committee) ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में 30 मई को 'मोदी मतलब महंगाई' नाम से सोशल मीडिया अभियान चलाया. इस अभियान को करीब 10 हजार लोगों का समर्थन भी मिला. गोविंद डोटासरा खुद ट्विटर पर देश में 9वें नंबर पर ट्रेंड होते रहे लेकिन डोटासरा के इस अभियान को अपनी सरकार के मंत्रिमंडल के सहयोगियों का साथ नहीं मिला.

'मोदी मतलब महंगाई' अभियान, Jaipur News
संयम लोढ़ा का ट्वीट

कांग्रेस के इस अभियान के समर्थन में 13 मंत्रियों ने कांग्रेस के अभियान के पक्ष में कोई वीडियो संदेश जारी नहीं किया. इस सोशल मीडिया अभियान को मंत्रियों का समर्थन नहीं मिलने पर अब प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है. हालांकि, मीडिया के सामने तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मंत्री कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण काम में व्यस्त होंगे, जिसकी उन्होंने अभी जानकारी नहीं ली है. हकीकत यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस मामले से मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाएंगे. जिससे मंत्रियों को संगठन की बात मानने के लिए सरकार के मुखिया की ओर से भी स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि संगठन के कार्यक्रमों को मंत्री वरीयता में रखे.

संयम लोढ़ा ने उठाया सवाल

निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भी ट्वीट करते हुए मंत्रियों पर सवाल खड़ा किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 7 वर्ष पूरे होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के ऑनलाइन विरोध कार्यक्रम की राज्य के कई मंत्रियों ने अनदेखी की. इसके आगे उन्होंने लिखा कि विनती है प्रदेश कांग्रेस के अथॉरिटी को कमजोर न होने दीजिए.

यह भी पढ़ें. 'मोदी मतलब महंगाई' अभियान को नहीं मिला पूरी कांग्रेस का समर्थन, 21 में से 12 मंत्रियों ने नहीं दिया समर्थन

राजस्थान में अभी 20 मंत्री और एक मुख्य सचेतक जोशी और एक उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी हैं. जिनमें से अगर सुभाष गर्ग को सहयोगी पार्टी आरएलडी का मान लिया जाए तो 19 मंत्रियों और दो मुख्य सचेतक उप मुख्य सचेतक में से केवल आठ मंत्रियों ने ही अपने इस अभियान के समर्थन में वीडियो पोस्ट जारी किए. जिनमें मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, महेश जोशी, भंवर सिंह भाटी, टीकाराम जूली, भजन लाल जाटव और सुखराम बिश्नोई शामिल हैं.

इन मंत्रियों ने अभियान से बनाई थी दूरी

रघु शर्मा, उदयलाल आंजना, साले मोहम्मद, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, लालचंद कटारिया, हरीश चौधरी, शांति धारीवाल, ममता भूपेश, अशोक चांदना, महेंद्र चौधरी, अर्जुन बामनिया, राजेंद्र यादव

Last Updated : Jun 1, 2021, 4:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.