Jabalpur Mayor Candidate Of Congress: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' से जानिए कांग्रेस की जीत का फार्मूला

By

Published : Jun 10, 2022, 3:33 PM IST

thumbnail
जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जबलपुर नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' को महापौर का प्रत्याशी बनाया है, (Jabalpur Mayor Candidate Of Congress) जगत बहादुर सिंह कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो कि राज्यसभा सांसद विवेक तंखा और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट की पहली पसंद भी कह जाते हैं. कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ईटीवी भारत से बात करते हुए उन्होंने बताया कि "हम शहर की जनता के बीच विकास के मुद्दे को लेकर जाएंगे, शहर का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी. इसके अलावा नगर निगम में भ्रष्टाचार और नौकरशाहों की मनमानी भी हमेशा से एक बड़ी समस्या जनता के सामने रही है, जिसे की पूरी तरह से समाप्त भी किया जाएगा." जगत बहादुर सिंह ने यह भी कहा कि "बीते 18 साल से नगर निगम में भाजपा सरकार काबिज रहा है अब 5 साल के लिए जनता को कांग्रेस को भी मौका देना होगा, क्योंकि शहर को प्रगति और विकास के रास्ते पर लाने के लिए 5 साल बहुत होते हैं. (Mp Nagriya Nikay Chunav 2022)

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.