बैतूल में कांग्रेस ने शिवराज सरकार का फूंका पुतला, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का BJP पर वार, कहा- अपनी नाकामी छुपा रही भाजपा - बैतूल में कांग्रेस ने शिवराज का पुतला फूंका
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-18760269-thumbnail-16x9-betil.jpg)
बैतूल। गुरुवार को बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए शिवराज सरकार का पुतला फूंका. पार्टी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बोरी सारणी सड़क निर्माण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने भाजपा की नाकामी गिनाई और कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर करवा रही है. उन्होंने कहा कि आमला में जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जन हितैषी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे और भाजपा की नाकामी को उजागर कर रहे थे, तब भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को यह नागवार गुजरा और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्तओं पर FIR दर्ज करवा दी.