कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सवः भगवान के गर्भ कल्याणक से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ - एमपी लेटेस्ट न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
दमोह। प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर निर्माण के अवसर पर आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का महा आयोजन भगवान के गर्भ कल्याणक पूर्व की क्रियाओं से प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर विधान के महा पात्रों के साथ इंद्र-इंद्राणी सहित हजारों श्राताओं ने विधान पूजन करके धर्म लाभ अर्जित किया. सुबह श्री जी की अभिषेक शांतिधारा पूजन के बाद विधान शुरू हुआ. दोपहर में योग मंडल विधान संपन्न हुआ. इसके बाद आचार्य विद्यासागर जी महाराज की दिव्य दर्शन का लाभ सभी को मिला. सौधर्म इंद्रों की सभा लगाई गई. साथ ही अयोध्या नगरी की रचना की गई. माता पिता की स्थापना, अष्टदेवियाें से माता-पिता की परिचर्या और सोलह स्वप्न के दर्शन का प्रर्दशन किया गया. कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन 17 फरवरी को भगवान के गर्भ कल्याणक उत्तर की क्रियाएं संपन्न होंगी. (Kundalpur Panchkalyanak Mahotsav)
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:16 PM IST