इंदौर में होगा वेद महोत्सव का आयोजन, जुटेगें देशभर के प्रकांड पंडित और विद्वान - इंदौर वेद महोत्सव
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-17167606-thumbnail-3x2-vead.jpg)
इंदौर। हिंदू धर्म के चारों वेदों का भारतीय जीवन में महत्व दर्शाने के लिए पहली बार इंदौर में अखिल भारतीय वेद महोत्सव (Indore Ved Mahotsav) आयोजित किया जा रहा है. अपनी तरह के इस आयोजन में देश के करीब डेढ़ दर्जन ख्यात संत महात्मा पहुंचेंगे, जो 3 दिन चलने वाले इस आयोजन में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का भारतीय जीवन में महत्व बताया जाएगा. वेद महोत्सव वैष्णव विद्या परिसर में आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन में देश के 70 से ज्यादा विद्वान समेत ख्यात संत महात्मा, वेदों के विज्ञान और जीवन दर्शन में महत्व अपने व्याख्यान और प्रवचनों के माध्यम से बताएंगे. ऋग्वेद का परिचय समेत ऋग्वेद परायण, यजुर्वेद परायण, सामवेद परायण, अथर्ववेद परायण पर विभिन्न वक्ताओं के व्याख्यान होंगे जिनमें सनातन धर्म में वेदों के महत्व को दर्शाया जाएगा. इसके अलावा भारतीय जीवन निर्माण के लिए संस्कारों अनुष्ठानों और यज्ञ विधान के लिए वेदों की महत्ता भी लोगों के बीच दर्शाई जाएगी.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST