ETV Bharat / state

विदिशा में कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र दिवस

विदिशा में कमलनाथ सरकार के गिरने को एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र दिवस मनाया है.

author img

By

Published : Mar 20, 2021, 3:51 PM IST

Updated : Mar 20, 2021, 7:52 PM IST

congress-celebrated-democracy-day-in-vidisha
लोकतंत्र दिवस

विदिशा। सरकार गिरने के एक साल होने पर कांग्रेस प्रदेश भर में लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है. वहीं आज विदिशा में भी कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ही के दिन 2020 को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था.इस वाहन रैली को शहर के अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर चौराहा से शुरू की गई, जो शहर के खरी फाटक पुल, जयप्रकाश मंच, माधवगंज होते हुए नीमताल चौराहा पहुंची. यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया.

विरोध स्वरूप लोकतंत्र सम्मान मना रहे हैं

कांग्रेस का कहना है कि देश में 2014 के बाद भाजपा का जो कृत्य है, पार्टी ने मध्य प्रदेश को कलंकित करने का जो काम किया है उसके लिए हम लोग 52 जिलों में विरोध दिवस के रूप में लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ की जनता को यह आव्हान किया है कि भाजपा के यह लोग जनता द्वारा चुनी नहीं हुई सरकार को धन बल से गिराने का जो काम किया है इनको सबक सिखाने का यह वक्त है.

लोकतंत्र सम्मान दिवस

कांग्रेस की रैली में जबरन लाए गए बच्चे!

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व विदिशा प्रभारी शहरयार खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम करती है. लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जब कोरोना पीक पर था तब उन्होंने रैली और सभाएं की थी. कांग्रेस पार्टी तो कोरोना गाइडलाइन का निर्वहन करती है लेकिन भाजपा के लोग दुरुपयोग करते हैं. निश्चित ही लोकतंत्र के सम्मान की बात है तो हम लोग रोड पर आए हैं. कोरोना गाइडलाइन का निर्वहन कर रहे हैं.

हजारों की संख्या में कांग्रेस वाहन रैली निकाली.

आज विदिशा में कांग्रेस मना रही है, लोकतंत्र सम्मान दिवस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ही के दिन 2020 को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था. और आज हजारों की संख्या में वाहन रैली निकाल कर लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में कांग्रेस पार्टी मना रही है. इस वाहन रैली को शहर के अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर चौराहा से शुरू की गई जो शहर के खरी फाटक पुल, जयप्रकाश मंच, माधवगंज होते हुए नीमताल चौराहा पहुंची यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया.

Last Updated : Mar 20, 2021, 7:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.