ETV Bharat / state

जीतकर भी हार गईं हिमाद्री सिंह, अपना वार्ड भी नहीं बचा पायीं प्रमिला

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के कई तरह के नजारे देखने को मिले. जहां बीजेपी ने 348 लोकसभी सीट पर कब्जा कर अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाया. वहीं देश से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस के तमाम दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा. कुछ इसी तरह शहडोल से कांग्रेस की पत्याशी रहीं प्रमिला सिंह का भी रहा.

author img

By

Published : May 24, 2019, 12:00 PM IST

हिमाद्री सिंह और प्रमिला सिंह

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को करारी हार मिली है. प्रमिला सिंह सीट तो हारी ही हैं, अपना वार्ड भी नहीं बचा पायी हैं. प्रमिला सिंह को बीजेपी की प्रत्याशी हिमाद्री से शिकस्त मिली है.

हिमाद्री सिंह ने करीब 4 लाख वोट से प्रमिला सिंह पर जीत दर्ज की है. लाखों वोट से जीत हासिल करने वालीं हिमाद्री सिंह भी अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पीछे रहीं. इस बार के चुनाव में प्रमिला सिंह और हिमाद्री सिंह के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर मानी जा रही थी. लेकिन जैसे ही रिजल्ट आने शुरू हुए प्रमिला सिंह हिमाद्री के आगे कहीं नहीं टिकीं.

अपने वार्ड में भी हारीं प्रमिला सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह के वार्ड क्रमांक 25 में दो बूथ बनाये गए थे. बूथ क्रमांक 208 और बूथ क्रमांक 207. बूथ क्रमांक 208 में प्रमिला सिंह ने खुद वोट किया था. इस बूथ में प्रमिला को 148 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 478 वोट मिले. इतना ही नहीं उसी वार्ड के दूसरे बूथ क्रमांक 207 में हिमाद्री को 496 तो प्रमिला को 145 वोट मिले.

अपने ही विधानसभा क्षेत्र से पीछे रहीं हिमाद्री
बीजेपी की हिमाद्री सिंह ने बड़ी जीत हासिल कर शहडोल लोकसभा सीट में इतिहास तो रच दिया है. लेकिन जिस पुष्पराजगढ़ क्षेत्र को हिमाद्री का गढ़ माना जाता था. वहीं से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह बढ़त बनाने में कामयाब नहीं रहीं. पुष्पराजगढ़ विधानसभा में बीजेपी को जहां 60,377 वोट हासिल हुई तो वहीं कांग्रेस को 62,077 वोट कांग्रेस की प्रमिला को मिले.

Intro:2405 MP SHO Himadri praman patr 7203529 नाम के फोल्डर में विसुअल हिमाद्री सिंह के प्रमाण पत्र लेते हुए एफटीपी किया हूँ। इसके अलावा प्रमिला के विसुअल मोजो में है। इसके साथ ही और भी विसुअल हैं।

अपने ही वार्ड में नहीं जीत सकीं प्रमिला, तो अपने ही विधानसभा में पीछे रहीं हिमाद्री

शहडोल- शहडोल लोकसभा सीट में इस बार ऐतिहासिक रिजल्ट आया है बीजेपी की हिमाद्री सिंह रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं तो कांग्रेस की प्रमिला सिंह को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

शहडोल लोकसभा सीट से हिमाद्री सिंह 4,03333 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं, हिमाद्री सिंह को जहां 7,47,977 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 3,44,644 वोट मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को करारी हार तो मिली ही इसके साथ ही प्रमिला सिंह अपने वार्ड में भी नहीं जीत सकीं तो उधर हिमाद्री सिंह अपने ही विधानसभा में पीछे रहीं।

Body:अपने ही वार्ड में बढ़त नहीं ले सकीं प्रमिला

इस बार के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह और बीजेपी की हिमाद्री सिंह के बीच ऐसा माना जा रहा था कि टक्कर टफ होगी। लेकिन जैसे ही रिजल्ट आने शुरू हुए प्रमिला सिंह हिमाद्री के आगे कहीं नहीं टिकीं।
इतना ही नहीं कांग्रेस की प्रमिला सिंह को करारी हार तो मिली ही, आलम ये रहा कि अपने ही वार्ड में नहीं जीत पाईं।जबकि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आज़ाद बहादुर भी उसी वार्ड में रहते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह के वार्ड क्रमांक 25 में दो बूथ बनाये गए थे, बूथ क्रमांक 208 और बूथ क्रमांक 207,
बूथ क्रमांक 208 में प्रमिला सिंह ने खुद वोट किया था, और इस बूथ में प्रमिला को 148 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 478 वोट मिले।
इतना ही नहीं उसी वार्ड के दूसरे बूथ क्रमांक 207 में हिमाद्री को 496 वोट मिले तो प्रमिला को 145 वोट मिले।

Conclusion:बड़ी जीत तो मिल गई लेकिन खुद के गढ़ में रहीं पीछे

बीजेपी की हिमाद्री सिंह ने बड़ी जीत हासिल कर शहडोल लोकसभा सीट में इतिहास तो बना दिया,लेकिन जिस पुष्पराजगढ़ क्षेत्र को हिमाद्री का गढ़ माना जाता था, वहीं से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह पीछे रहीं, बढ़त बनाने में कामयाब नहीं रहीं। पुष्पराजगढ़ विधानसभा में बीजेपी को जहां 60,377 वोट हासिल हुई तो वहीं कांग्रेस को 62,077 वोट कांग्रेस की प्रमिला को मिले।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.