ETV Bharat / state

सिंधिया ने निभाई पारिवारिक परंपरा, हमेशा किया पार्टी के खिलाफ कामः लाखन सिंह

author img

By

Published : Aug 24, 2020, 8:05 PM IST

सिंधिया पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता लाखन सिंह यादव ने कहा कि, 'उन्होंने कोई नया काम नहीं किया है, सिंधिया का परिवार हमेसा ऐसा करता रहा है'.

Lakhan Singh accused Jyotiraditya Scindia
लाखन सिंह यादव

ग्वालियर। चंबल अंचल में शुरू हुए बीजेपी के सदस्यता अभियान के बाद जहां कांग्रेस हमलावर हो गई है, तो वहीं कांग्रेस नेता लगातार सिंधिया के खिलाफ मुखर हो रहे हैं. इसी क्रम में सिंधिया पर निशाना साधते हुए पूर्व पशुपालन मंत्री और कांग्रेस नेता लाखन सिंह यादव ने कहा कि, 'सिंधिया ने कोई नया काम नहीं किया है, उनका परिवार हमेसा ऐसा करता रहा है, ज्योतिरादित्य भी उसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं'.

लाखन सिंह यादव ने कहा है कि, कांग्रेस में रहने के दौरान सिंधिया ने कभी भी पार्टी के पक्ष में काम नहीं किया, उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए काम किया है. लाखन सिंह ने कहा कि, 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी सिंधिया की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि जनता की भाजपा से नाराजगी के कारण हुई थी.

आरोपों की झड़ी लगाते हुए लाखन सिंह ने कहा कि, सिधिंया दावा करते हैं कि, उनकी वजह से ग्वालियर चंबल संभाग की 34 में से 26 सीटें कांग्रेस ने जीती थी. यदि सिधिंया इतने ही लोकप्रिय थे तो 2003, 2008 और 2013 के चुनाव में कांग्रेस को क्यों हार मिली थी. उन्होंने तंज कसा की, सिंधिया अपने ही लोकसभा क्षेत्र में डेढ़ लाख मतों से चुनाव हार गए, तो उनकी लोकप्रियता कहां गई थी.

लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि, सिंधिया ने उन्हें और दूसरे नेताओं को चुनाव हराने के लिए अन्य नेताओं की मदद की थी. वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने भी सिंधिया के भाजपा को लेकर दिए गए पुराने बयानों की याद दिलाई और कहा कि, सिंधिया के लोग ही अवैध उत्खनन में लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि, जो लोग पार्टी से गद्दारी करके सरकार गिरा चुके हैं, उन्हें उपचुनाव में जनता करारा जवाब देगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.