गोड्डा में झारखंड मजदूर कल्याण संघ का सम्मेलन, एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील - ईटीवी भारत न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/07-11-2023/640-480-19963185-thumbnail-16x9-collage.jpg)
![ETV Bharat Jharkhand Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/jharkhand-1716535445.jpeg)
Published : Nov 7, 2023, 12:33 PM IST
गोड्डा के नहर चौक स्थित सभागार में झारखंड मजदूर कल्याण संघ का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें राज्य भर के कोलियरी और अन्य असंगठित क्षेत्र से आये मजदूरों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश रंजन मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर अपनी एकजुटता से अपने हक व अधिकार प्राप्त कर सकते हैं. इसके सभी मजदूर पहले अपना निबंधन कराएं साथ ही अपने अधिकारों को जानें. उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर कल्याण संघ का उद्देश्य ही उनका कल्याण के लिए आवाज उठाना है. इसके लिए राज्य भर में संगठन कार्य करती है. इस मौके पूर्व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि वे लगातार मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे हैं, कई बार प्रशासन का विरोध भी झेलना पड़ता है अगर हक पाना है तो इसके लिए लड़ना होगा. राज्य सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण सरकार की आलोचना होती है. उन्होंने कहा कि वे मजदूरों के हितों के लिए लगातार लड़ते रहे है और जरूरत पड़ी तो आगे भी लड़गे.