मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खेतों में चलाया हल, महिलाओं के साथ की धान रोपनी - सत्यानंद भोक्ता ने खेतों में चलाया हल
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-12650904-thumbnail-3x2-new.jpg)
झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Minister Satyanand Bhokta) ने खेतों में हल चलाकर धान रोपनी की. मंत्री माथे पर गमछा, शरीर पर बनियान और हाफ पैंट पहनकर खेतों में हल चलाते नजर आए. इस दौरान वो ग्रामीणों के साथ मिट्टी से सराबोर दिखे. मंत्री हल लेकर खेतों में बैलों को हांकते नजर आए. खेतों की जुताई के बाद उन्होंने महिलाओं के साथ धान रोपनी की. इस दौरान उन्होंने किसानों का हौसला भी बढ़ाया.