हैदराबाद: आज 15 फरवरी, 2025 शनिवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है. यह तिथि नए निर्माण करने के साथ-साथ किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों के लिए अच्छी मानी जाती है.
15 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष
- दिन : शनिवार
- तिथि : तृतीया
- योग : सुकर्म
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी
- करण : वणिज
- चंद्र राशि : सिंह
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 07:12 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:35 बजे
- चंद्रोदय : रात 08.46 बजे
- चंद्रास्त : सुबह 08.28 बजे
- राहुकाल : 10:03 से 11:28
- यमगंड : 14:19 से 15:44
पढ़ाई शुरू करने और मंदिर निर्माण के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26:40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है। कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण, या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:03 से 11:28 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.