ETV Bharat / state

12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022ः झारखंड की टीम 30 अप्रैल को होगी गोवा रवाना, टीम का पहला मैच छह मई को

author img

By

Published : Apr 29, 2022, 8:03 PM IST

Updated : Apr 29, 2022, 8:25 PM IST

गोवा में आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड की टीम सिमडेगा से रांची रवाना हो गई. अगले दिन शनिवार को यह टीम गोवा के लिए प्रस्थान करेगी. हॉकी झारखंड टीम का पहला मुकाबला उत्तराखंड से है.

12th National Sub Junior Mens Hockey Championship 2022 in Goa Jharkhand first match against Uttarakhand
12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022

सिमडेगा: 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए शुक्रवार को हॉकी झारखंड की टीम सिमडेगा से रांची रवाना हो गई. शनिवार को यह टीम गोवा के लिए रवाना होगी. यह प्रतियोगिता गोवा में चार मई से शुरू होगी और 15 मई को संपन्न होगी. झारखंड टीम का पहला मैच 6 मई को हॉकी उत्तराखंड के साथ खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- फेडरेशन रेसलिंग चैंपियनशिपः अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, ईटीवी भारत से साझा किया कोरोना काल का अनुभव

विदित हो कि 25 अप्रैल से 29 अप्रैल सुबह तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हॉकी झारखंड की टीम के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया गया था. इस कैंप में 28 खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को चयनित किया गया. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बाद में टीम की घोषणा की और टीम को जीत की शुभकामना दी.इस मौके पर हॉकी कोच प्रतिमा बरवा और टीम के कोच राहुल मिंज भी उपस्थित थे.

देखें पूरी खबर

इससे पहले शुक्रवार सुबह अंतिम सत्र के अभ्यास के बाद झारखंड टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने ट्रेन में आवागमन के टिप्स दिए. हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रेन और उसके बाहर अपने आप को किस तरह सुरक्षित रख सकते हैं. सिमडेगा से बस से जाने के बाद शुक्रवार रात टीम रांची में आराम करेगी. वहीं हॉकी झारखंड के कार्यालय रांची से सारे किट आदि लेकर शनिवार अहले सुबह रांची से ट्रेन के माध्यम से गोवा रवाना होगी.

ये है टीमः झारखंड टीम में अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की (कप्तान), अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा, रोशन भेंगरा, अभिषेक तिर्की, अभिषेक कुजुर, राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज शामिल हैं. झारखंड टीम का पहला मैच 6 मई को हॉकी उत्तराखंड के साथ खेला जाएगा.

Last Updated : Apr 29, 2022, 8:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.