ETV Bharat / state

दिल्ली फतह से झारखंड भाजपा में उत्साह, शिवपूजन पाठक ने कहा- अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा बिहार की ओर चल पड़ा है - ENTHUSIASM IN JHARKHAND BJP

भाजपा नेता शिवपूजन पाठक ने दिल्ली के बाद अब बिहार फतह का दावा किया है. इस पर कांग्रेस और राजद नेता ने प्रतिक्रिया दी है.

Jharkhand BJP On Delhi Victory
भाजपा नेता शिवपूजन पाठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री संजय प्रसाद यादव. (कोलाज इमेज-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 9, 2025, 7:50 PM IST

रांची: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मिली शानदार जीत से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो झारखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दिल्ली के बाद अब बिहार फतह करने का दावा किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 'अश्वमेध यज्ञ' का घोड़ा दिल्ली से बिहार की ओर निकल पड़ा है.

दिल्ली की तुलना बिहार से नहीं की जा सकतीः संजय प्रसाद

वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के बयान पर जवाब देते हुए राज्य के श्रम, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि चुनावी जीत के बाद मनोबल थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि दिल्ली की तुलना बिहार-झारखंड से नहीं की जा सकती. संजय प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के लोग बहुत जागरूक हैं और उनकी राजनीतिक समझ और सूझबूझ बहुत अधिक है. वहीं कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोई भी गठबंधन या दोस्ती म्यूचुअल रेस्पेक्ट पर निर्भर करता है.

दिल्ली चुनाव परिणाम पर भाजपा नेता शिवपूजन पाठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री संजय प्रसाद यादव का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

दिल्ली की जनता ने दे दिया है संदेशः शिवपूजन पाठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत से उत्साहित झारखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि दिल्ली में भी मिनी बिहार बसता है . उस मिनी बिहार की जनता ने दिल्ली चुनाव में वोट के माध्यम से अपना संदेश दे दिया है. उन्होंने इशारा कर दिया है कि बिहार में जब चुनाव होंगे तो उसका नतीजा क्या रहेगा.

इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना

शिवपूजन पाठक ने कहा कि भाजपा के सहयोग से बिहार में चल रही नीतीश कुमार की सरकार जो काम किए हैं उसका पुरस्कार एनडीए को जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि इंडिया ब्लॉक वाले दलों और नेताओं के पास न कोई नीति है और न सिद्धांत. ये लोग सिर्फ पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ एक होते हैं.

बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व-श्रम मंत्री

दिल्ली जीत पर झारखंड भाजपा के नेताओं की खुशियों को स्वाभाविक बताते हुए सूबे के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि दिल्ली में आपसी एकता नहीं हो पाने की वजह से भाजपा को लाभ हुआ है. राजद कोटे से हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि बिहार और झारखंड, दिल्ली नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं और वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि 17 महीने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव के काम और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच से बिहार के लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर ली है .

राजद ए-टू-जेड की पार्टी

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि अब राजद सिर्फ मुस्लिम-यादव(MY) की पार्टी नहीं रही, बल्कि यह अब A to Z की पार्टी हो गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के नतीजे के बाद "आप" और "कांग्रेस" दोनों को आज अफसोस हो रहा होगा कि काश आप और कांग्रेस दोनों मिलकर लड़ते तो चुनाव परिणाम कुछ और होता. मंत्री ने कहा कि बिहार में इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. जनता वहां चल रही एनडीए की सरकार से ऊब चुकी है और मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लगती है.

बिखरने का हुआ नुकसान- दीपिका पांडेय सिंह

क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद इंडिया ब्लॉक बिखर जाएगा इस सवाल के जवाब में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोई भी अलायंस या गठबंधन आपसी सहयोग से चलता है. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में अपनी भूमिका बेहद गंभीरता से निभाती है, लेकिन बाकी साथियों को भी उसी तरह की सोच रखनी होगी. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप नेताओं के व्यवहार से वहां के हमारे कार्यकर्ता व्यथित थे. अगर हम बिखरेंगे तो नुकसान तो उठाना पड़ेगा ही.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव परिणाम से झारखंड बीजेपी उत्साहित, बाबूलाल मरांडी ने कहा- जनता ने भ्रष्टाचार को नकारा - JHARKHAND BJP ON DELHI VICTORY

दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न, जमकर आतिशबाजी और बंटे लड्डू - BJP VICTORY CELEBRATIONS IN RANCHI

चिटाही धाम पहुंचे कुमार विश्वास, दिल्ली में आप की हार पर सुनाई कविता - KUMAR VISHWAS

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.