ETV Bharat / state

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019ः RJD ने जारी की पहली लिस्ट, 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

author img

By

Published : Nov 10, 2019, 3:17 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों की शेयरिंग हो गई है. महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीटें मिली है. जिसके बाद रविवार को आरजेडी ने अपने 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं, बरकट्ठा और कोडरमा में जल्द नामों की घोषणा की जाएगी.

आरजेडी के वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद

रांची: महागठबंधन के सीट शेयरिंग के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय जनता दल के वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने 5 विधानसभा सीटों के लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

देखें पूरी खबर

वहीं, बरकट्ठा और कोडरमा में अब तक संशय बरकरार है. जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल इन दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. महागठबंधन में सीटों पर मतभेद की बात पर सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य से रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कई सीटों पर समझौता करना आवश्यक है, जिसके कारण राष्ट्रीय जनता दल ने कई सीटों का त्याग किया है.

ये भी देखें- हजारीबाग: JJMP के 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

निश्चित तौर पर महागठबंधन में मिले सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल मजबूती के साथ उतरेगी और झारखंड में जीत हासिल करेगी. वहीं, प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने बताया कि 11 नवंबर को राष्ट्रीय जनता दल के दो प्रत्याशियों का नामांकन होगा. जिसमें चतरा से सत्यानंद भोक्ता और हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों के नाम

  • हुसैनाबाद- संजय सिंह यादव
  • गोड्डा- संजय प्रसाद यादव
  • देवघर- सुरेश पासवान
  • चतरा- सत्यानंद भोक्ता
  • छतरपुर- विजय राम

Intro:रांची
बाइट---सुरेंद्र प्रसाद वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष
बाइट---अमित यादव प्रदेश प्रवक्ता

महागठबंधन के सीट शेयरिंग के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है । राष्ट्रीय जनता दल के वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने 5 विधानसभा सीटों के लेकर अपने 5 विधानसभा सीटों के लेकर अपने विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है बरकट्ठा और कोडरमा अब तक संशय बरकरार है जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल इन दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी को घोषणा करेगी

Body:जानिए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने किन-किन सीटों पर किन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है

1) हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव
2) गुड्डा से संजय प्रसाद यादव
3) देवघर से सुरेश पासवान
4) चतरा से सत्यानंद भोक्ता
5) छतरपुर से विजय राम

कोडरमा और बरकट्ठा इन दो सीटों पर प्रत्याशियों की जल्दी पार्टी के द्वारा घोषणा की जाएगी

महागठबंधन में सीटों को लेकर पेज को लेकर कहा गया कि राज्य से रघुवर सरकार उखाड़ फेंकने के लिए कई सीटों पर समझौता करना आवश्यक है जिसके कारण राष्ट्रीय जनता दल ने इंसीटो का त्याग किया है निश्चित तौर पर महागठबंधन में मिले सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल मजबूती के साथ खड़ा उतरेगी और झारखंड में जीत हासिल करेगी

Conclusion:प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने बताया कि 11 नवंबर यानी कल राष्ट्रीय जनता दल के दो प्रत्याशियों का नामांकन होगा जिसमें चतरा से सत्यानंद भोक्ता और हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव चुनाव को लेकर कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.