ETV Bharat / state

आज कांगड़ा किले में होगा कटोच राजवंश के नए उत्तराधिकारी का राजतिलक, कई VVIP गेस्ट पहुंचने की उम्मीद

author img

By

Published : Mar 29, 2023, 10:23 PM IST

Updated : Mar 30, 2023, 9:37 PM IST

आज राम नवमी के दिन कांगड़ा किले में कटोच राजवंश के नए उत्तराधिकारी का राजतिलक होने वाला है. जिसकों लेकर सारे इंतजाम किए जा चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर... (Katoch Dynasty Kangra) (Katoch Dynasty Himachal Pradesh)

coronation of royal descendants in kangra fort
ऐश्वर्य चंद.

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आज कटोच राजवंश के नए उत्तराधिकारी का राज्याभिषेक होने वाला है. राम नवमी के दिन ऐतिहासिक किले के अंदर ही विशेष समारोह का आयोजन होगा. इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए किले में कार्यक्रम से जुड़े तमाम बंदोबस्त किए जा चुके हैं. ऐश्वर्य चंद कटोच पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच के बेटे हैं. ऐसे में इस राज्याभिषेक में कई VVIP गेस्ट के पहुंचने की उम्मीद है. 52 साल के ऐश्वर्य चंद राजवंश के 489वें राजा होंगे.

बता दें कि ऐश्वर्य चंद की मां चंद्रेश कुमारी कांगड़ा जिले की धर्मशाला सीट से विधायक और फिर हिमाचल सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. चंद्रेश कुमारी जोधपुर के महाराज हनवंत सिंह की बेटी हैं और उनकी शादी कांगड़ा के राजा आदित्य देव चंद कटोच से हुई थी. चंद्रेश कुमारी हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट और राजस्थान की जोधपुर सीट से सांसद रही हैं. हिमाचल में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहीं चंद्रेश कुमारी राज्यसभा सदस्य से लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं.

साल 2021 में चंद्रेश कुमारी के पति आदित्य देव चंद का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे का राज्याभिषेक होने वाला है. जानकारी देते हुए कांगड़ा कला एवं साहित्य संरक्षक राघव गुलेरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में जोधपुर के राजा गज सिंह, रामपुर से नबाब साहब के अलावा कुटलैहड़, रीवा, बिलासपुर आदि से कई हस्तियां आ सकती हैं. किले में कटोच वंश की कुलदेवी मां अंबिका के मंदिर में यह कार्यक्रम होगा.

Read Also- Himachal: 400 साल बाद कांगड़ा किले में होगा राजतिलक, राम नवमी के दिन महाभारत काल से भी पुराने राजवंश की कहानी में जुड़ेगी नई कड़ी

Read Also- हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा TEA को मिला GI टैग, खासियतें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Last Updated : Mar 30, 2023, 9:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.