ETV Bharat / state

धर्मशाला उपचुनाव: भरमौरी के डांस धमाल के बाद अब बीजेपी का 'पहाड़ी स्वैग',  वायरल हुआ गाना

author img

By

Published : Oct 9, 2019, 3:00 PM IST

Updated : Oct 9, 2019, 3:08 PM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं के गीत गाते हुए भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया के पक्ष में प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. भाजपा कार्यकर्ता ने इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया है.

BJP campaigned singing songs dharamshala

कांगड़ा: धर्मशाला उपचुनाव को लेकर प्रचार का दौर रफ्तार पकड़ रहा है. चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के गीत गाते हुए भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया के पक्ष में प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

इस वीडियो में महिलाओं के साथ पुरुष कार्यकर्ता गीत गाते और तालियां बजाते भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के स्लेट गोदाम गांव में एक मंदिर में बनाया गया है. इसे भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

वीडियो

गौरतलब है कि धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एसटी वर्ग से संबंधित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. इनके पक्ष में प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस नेता धर्मशाला में डेरा जमाए हुए हैं. बता दें कि पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के पक्ष में नाचते-गाते हुए प्रचार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: धर्मशाला उपचुनाव पर बोले परमार, 21 अक्टूबर को बनेगा नया रिकॉर्ड

Intro:धर्मशाला- धर्मशाला उपचुनाव को लेकर प्रचार का दौर रफ्तार पकड़ रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशी जहां नेताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं समर्थक व कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी धर्मशाला से कांगे्रस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के पक्ष में नाचते-गाते हुए प्रचार कर चुके हैं।

Body:उनका यह वीडियो सुर्खियां भी बटोर चुका है, वहीं अब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गीत गाते हुए भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया के पक्ष में प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा ही इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है। जिसमें महिलाओं के साथ एक पुरुष कार्यकर्ता गीत गाते और तालियां बजाते भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। Conclusion:
यह वीडियो धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के स्लेट गोदाम गांव में एक मंदिर में बनाया गया है, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस द्वारा एसटी वर्ग से संबंधित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, जिनके पक्ष में प्रचार के लिए भाजपा व कांग्रेस के नेता धर्मशाला में डेरा जमाए हुए हैं।
Last Updated : Oct 9, 2019, 3:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.