राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित है : सांसद संजय भाटिया

By

Published : Jul 1, 2022, 9:28 PM IST

Updated : Jul 2, 2022, 3:36 PM IST

thumbnail
चंडीगढ़: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची. यहां पहुंचने पर उन्होंने एनडीए के सभी विधायकों और सांसदों के सामने अपने मन की बात रखी. इसी मामले पर ईटीवी भारत से बात करते हुए करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया (karnal mp sanjay bhatiya) ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़े निर्मल मन से अपनी बातें हम सबके सामने रखीं. उन्होंने अपने जीवन में किए गए संघर्ष के बारे में बात की. संजय भाटिया ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एनडीए के उम्मीदवार की जीत होगी. संजय भाटिया ने अकाली दल के समर्थन पर भी धन्यवाद दिया.
Last Updated : Jul 2, 2022, 3:36 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.