ETV Bharat / bharat

मध्य प्रदेश : दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

author img

By

Published : Mar 3, 2020, 10:37 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रही है. पढ़ें पूरी खबर...

दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि, भाजपा नेता सपा-बसपा नेताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं और भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है.

दिग्विजय ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है. कि, 'भाजपा ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. बसपा की विधायक राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाए? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे ?'

etv bharat
दिग्विजय सिंह का ट्वीट

हालांकि दिग्विजय ने इसके बाद ये भी कहा कि 'हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी.'

पढ़ें : अधीर रंजन चौधरी के आवास पर हमला, स्टाफ के साथ मारपीट

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले ही भाजपा पर राज्य की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था की भाजपा, कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रही है. शिवराज और नरोत्तम मिश्रा दोनों में यह तय हुआ है कि, एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा. अभी लगभग 10 विधायकों के पास यह ऑफर आए हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने मुझे दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.