Rohtas News : 'चार गुजराती मिलकर चला रहे देश'.. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष BJP पर बड़ा हमला - ETV Bharat News
🎬 Watch Now: Feature Video
Published : Sep 28, 2023, 11:06 PM IST
रोहतास : बिहार के रोहतास में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना कर देंगे, लेकिन उन्होंने वादा खिलाफी की. उन्होंने कहा कि देश में किसानों को उनका लागत भी नहीं मिल पा रहा है. अडानी, अंबानी तथा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री यह चारो गुजराती मिलकर पूरे देश को चला रहे हैं. आम लोगों की समस्याओं से इन चारों को कोई सरोकार नहीं है. दअरसल, आज जिला मुख्यालय सासाराम में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प रैली सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान अखिलेश सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में इस बार भारतीय जनता पार्टी का खाता नहीं खोलना देंगे. यह परिवर्तन रैली एक संदेश है जो देश में महंगाई एवं अराजकता फैला रहे हैं. जनता उसे आने वाले चुनाव में सबक सिखा देगी.