ETV Bharat / state

Patna News : बच्चों ने चंद्रयान की सफलता का मनाया जश्न.. बोले- 'हाउ इज द जोश' - ETV Bharat News

पटना चंद्रयान की सफलता का बच्चों ने जश्न मनाया. कई स्कूलों ने छात्रों ने चंद्रयान का माॅडल बनाया और एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान बच्चों की खुशिया देखने लायक थी. पढ़ें पूरी खबर..

चंद्रयान की प्रतिकृति के साथ छात्र-छात्राएं

author img

By

Published : Aug 16, 2023, 10:59 PM IST

पटना : बिहार की राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों में बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया. इसको लेकर छात्रों ने चंद्रयान की प्रतिकृति बनाई. दरअसल, बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद खास दिन रहा. आज चंद्रयान-3 ने चांद की चौखट पर दस्तक दी. वहीं इसरो की ओर से एक बार फिर चंद्रयान 3 के ऑर्बिट को घटाया गया. ऑर्बिट घटने की यह आखिरी प्रक्रिया थी.

ये भी पढ़ें : Muharram 2023: मिशन चंद्रयान 3 के लुक में ताजिया, गया के कारीगरों ने किया कमाल

17 को चंद्रयान का प्रोपल्शन वॉल्यूम लैंडर से अलग होगा : 17 अगस्त को दूसरे chandrayaan-3 के प्रोपल्शन वॉल्यूम को लैंडर से अलग किया जाएगा ,जिसको लेकर पूरे भारत में भारतवासियों के बीच उत्साह का माहौल है. इसी बीच पटना के ग्रामीण इलाकों में स्कूलों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 बनाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. चांद की दहलीज पर चंद्रयान के पहुंचने पर यहां स्कूली बच्चों ने चंद्रयान का माॅडल बना-बनाकर हाउ इज द जोश के नारे लगाते दिखे.

चंद्रयान की प्रतिकृति के साथ छात्र-छात्राएं
चंद्रयान की प्रतिकृति के साथ छात्र-छात्राएं

स्कूली बच्चों ने बनाया चंद्रयान का माॅडल : चंद्रयान की इसी सफलता का जश्न धनरूआ प्रखंड के नदवां के पास दून ग्लोबल स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा. चंद्रयान बनकर काफी लोग भारत माता के बुलंद नारा लगाकर उत्साहित दिख रहे थे. वहीं बच्चों ने मिलकर एक बड़ा से चंद्रयान-3 की प्रतिकृति बना रखी थी. सभी बच्चे इस मॉडल के साथ फोटो खिचवा रहे थे. उनके इस काम में शिक्षकों ने भी सहयोग किया.

23 अगस्त को चांद पर उतरेगा चंद्रयान : बता दें कि चंद्रयान 5 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंच गया था ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑन बोर्ड कैमरे ने चांद की तस्वीर भी कैप्चर की थी जिसे इसरो ने ट्विटर पर भी शेयर किया था इसके बाद 14 अगस्त को तीसरी बार चंद्रयान की ऑर्बिट घटाया गया था और इसे 150Km × 170 km कर दिया गया है. 23 अगस्त को यह चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा, इस पूरी प्रक्रिया को देखते हुए भारत वासियों के बीच काफी उत्साह का माहौल है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.