ETV Bharat / state

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- कलाकारों के रहे हैं प्रेरणास्रोत

author img

By

Published : Jan 17, 2022, 12:14 PM IST

Updated : Jan 17, 2022, 5:50 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महराज के निधन (Kathak Guru Pandit Birju Maharaj Passes away) पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं. सीएम ने उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है. पढ़ें पूरी खबर..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
CM Nitish Kumar

पटना: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का हार्ट अटैक निधन हो गया. वे 83 साल के थे. उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी. बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था. उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कथक वादक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया ( CM Nitish Kumar mourn the death of Birju Maharaj ) और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें - कथक नर्तक पं. बिरजू महाराज का निधन, पीएम मोदी और योगी ने जताया शोक

सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० #BirjuMaharaj जी का निधन दुःखद. उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था. वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं. विनम्र श्रद्धांजलि"

  • महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० #BirjuMaharaj जी का निधन दुःखद। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) January 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता व अभिनेता ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्य्क्त किया है. गायक अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं. आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है.

जानकारी के मुताबिक, मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. बता दें, पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली. उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी. गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. ​​​​​​

बिरजू महाराज का जीवन परिचय: लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था. इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था. ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे. बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी मशहूर कथक नर्तक थे. बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था. इसके अलावा इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में म्यूजिक भी दिया था.

बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी. साल 2012 में विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2016 में बाजीराव मस्तानी के 'मोहे रंग दो लाल' गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.

यह भी पढ़ें - 'इतनी ही दिक्कत है तो क्यों नहीं नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेती BJP?'

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

Last Updated : Jan 17, 2022, 5:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.