ETV Bharat / state

पटना: सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु, निगम कार्यालय के गेट पर जमकर किया प्रदर्शन

पटना नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अपनी 18 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों ने गुरुवार को निगम कार्यालय के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया.

author img

By

Published : Sep 10, 2020, 5:43 PM IST

Updated : Sep 10, 2020, 11:01 PM IST

patna
patna

पटना: नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मचारी अपनी 18 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वहीं गुरुवार को पटनासिटी नगर निगम कार्यालय के गेट पर मौजूद सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. बाद में शिकारपुर चौक स्थित नाला पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया

बता दें कि नगर निगम के करीब आठ हजार सफाई कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर हैं. हड़ताल में स्थाई और अस्थाई कर्मचारी भी शामिल हैं. दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था. वही हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें स्थाई रूप से नियुक्ति नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

देखें रिपोर्ट

समझौते के बाद नहीं की गई मांगे पूरी
बता दें कि फरवरी 2020 में नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर चले गए थे. उस समय निगम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था. निगम ने भरोसा दिया था कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति स्थाई की जाएगी. लेकिन समझौते के बाद भी इनकी मांगे अब तक पूरी नहीं की जा सकी है. जिसको लेकर 8 हजार कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले गए हैं. इनके हड़ताल पर जाने की वजह से पटना में सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है. पूरी राजधानी की सफाई व्यवस्था दैनिक कर्मचारियों पर ही टिकी हुई है. पहले भी हुई हड़ताल में पटना की स्थिति काफी खराब हो गई थी.

Last Updated : Sep 10, 2020, 11:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.