ETV Bharat / state

गोपालगंज मंडलकारा में 25 कैदियों ने किया छठ महापर्व

लोक आस्था के महापर्व छठ की गूंज से गोपालगंज मंडल कारागार भी अछूता नहीं रहा. इस बार भी छठी मईया के गीत यहां गूंज उठे. पच्चीस बन्दियों ने महापर्व में अपनी भगीदार सुनिश्चित की, और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. जेल प्रशासन ने भी आस्था के महापर्व में अपनी भागीदारी निभायी.

author img

By

Published : Nov 21, 2020, 3:12 PM IST

गोपालगंज
गोपालगंज

गोपालगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ में गोपालगंज मंडल कारागार के कैदियों ने भी अपनी भागीदारी निभायी. जेल प्रशासन की सहयोग से इस बार भी कई कैदियों ने छठ महापर्व किया.

कैदियों ने किया छठ
25 कैदियों ने महापर्व छठ को पूरे विधि विधान से किया. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया. गांवों की पगडंडियों से लेकर शहर की सड़कों के किनारे छठ के पारंपरिक कर्णप्रिय गीत गूंजते रहे.

जेल में कैदियों ने किया छठ
जेल में कैदियों ने किया छठ

जेल प्रशासन ने भी निभायी जिम्मेदारी
महापर्व छठ में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चिय करना चाहता है. ऐसे में जब कैदी इस महापर्व में लीन थे तो जेल प्रशासन भी आगे आया, और अपनी जिम्मेदारी निभाई. मंडल कारा से केरवा जे फरेला घबद से, ओह पर सुगा मेडराय, दरस दिखाव ए दीनानाथ, उग हो सुरुज देव, बहंगी घाटे पहुंचाए...जैसे छठ गीतों की मधुर आवाज गूंजने लगी. मंडल कारागार में 20 महिलाओं और 5 पुरुषों बंदियों ने छठ पूजा की. जेल प्रशासन द्वारा सूप, डाला फल व पूजन सामग्री के साथ छठ व्रती महिला एवं पुरुष बंदी को साड़ी, धोती भी दिया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.