ETV Bharat / state

गया: कांग्रेसी नेताओं ने दीपक जलाकर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

कांग्रेसी नेताओं ने देर शाम टावर चौक पर महात्मा गांधी के प्रतिमा के आगे 150 दीप और लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा के आगे 115 दीप जलाकर धूमधाम से दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई.

author img

By

Published : Oct 3, 2019, 2:49 AM IST

दीपक जलाकर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

गया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरा देश धूमधाम से मना रहा है. वहीं, गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की जयंती दीपक जलाकर मनाई.

कांग्रेसी नेता देर शाम शहर के ह्रदयस्थली कहे जाने वाले टावर चौक पर इकट्ठा हुए. जहां कांग्रेसी नेताओं ने महात्मा गांधी के प्रतिमा के आगे 150 दीप और लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा के आगे 115 दीप जलाकर धूमधाम से दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई.

gaya Congress workers
दीपक जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

'देश को है महापुरुषों की जरुरत'

मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव डॉ. गगन मिश्र ने कहा कि आज देश की वर्तमान हालत देखकर लगता है कि एक बार फिर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की देश को जरूरत है.

कांग्रेस ने गया में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

सरकार पर लगाया देश को बांटने का आरोप
जिला महासचिव ने सत्ताधारी केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का दावा करने वाली केंद्र सरकार देश को बांटने का काम कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था जय जवान-जय किसान. वहीं, आज देश में किसानों, जवानों और मजदूरों की स्थिति ही सबसे ज्यादा बदतर है.

dr gagan mishra
डॉ. गगन मिश्र, जिला महासचिव कांग्रेस, गया

Intro:कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अनोखे तरीके से मनाई जयंती,
महात्मा गांधी के लिए 150 दिए तो लाल बहादुर शास्त्री के लिए 115 दिए जलाए,
कहा- एक बार फिर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को है कि है देश को जरूरत।

Body:गया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती वैसे तो पूरा देश मना रहा है। लेकिन गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की जयंती अनोखे तरीके से मनाई। कांग्रेसी नेता देरशाम शहर के ह्रदयस्थली कहे जाने वाले टावर चौक के समीप इकट्ठा हुए। यहां नेताओं ने महात्मा गांधी के लिए 150 दिए तो लाल बहादुर शास्त्री के लिए 115 दिए जलाए।
इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव डॉ. गगन मिश्र ने कहा कि आज देश की जो वर्तमान हालत है, उससे यही लगता है एक बार फिर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को देश की जरूरत है। केंद्र की सरकार देश को बांटने में लगी है। जो सरकार सत्ता चला रही है। वह महात्मा गांधी के अनुयायीहोने का दावा करती है और वही सरकार दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को चूर-चूर कर रही है। एक तरफ केंद्र सरकार शरणार्थियों को मदद करने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ शरण में आए मुसलमानों को देश से बाहर करने की बात कहती है। यह केंद्र सरकार का दोहरा चेहरा सामने आ रहा है। अगर शरणार्थी हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई है, तो सभी की मदद करनी चाहिए। ना कि सिर्फ मुसलमानों को टारगेट कर उन्हें देश से बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखकर यही लगता है कि एक बार फिर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारत देश में जन्म लेना चाहिए। क्योंकि लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था जय जवान, जय किसान। आज देश में किसानों, जवानों और मजदूरों की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर है। ऐसे में आज दोनों महापुरुषों को एक बार फिर से देश में जन्म लेने की जरूरत है।

बाइट- डॉ. गगन मिश्र, महासचिव कांग्रेस पार्टी, गया।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह
गया

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.