ETV Bharat / state

मतदाता जागरुकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनी सौम्या, मार्शल आर्ट में विदेशों में कर चुकी देश का नाम रोशन

सौम्या आनंद यूथ आइकॉन के रूप में वे भोजपुर के युवाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करती नजर आएंगी.

author img

By

Published : Mar 13, 2019, 10:05 AM IST

यूथ आइकॉन बनी सौम्या

आराः भोजपुर की शान कही जाने वाली सौम्या आनंद जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. मार्शल आर्ट की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या आनंद को भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से यूथ आइकॉन बनाया गया है. मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी सौम्या ने इंटरनेशनल लेवल पर स्वर्ण समेत कई पदक हासिल किए हैं.

आरा के कतीरा मोहल्ले में रहने वाली सौम्या आनंद मार्शल आर्ट की एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है. छोटे शहर से विदेश तक के उनके इस सफर को तय करने में न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि उनके दादा-दादी ने भी पूरा साथ दिया है.

हाल ही में सौम्या को मतदाता जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. यूथ आइकॉन के रूप में वे भोजपुर के युवाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करती नजर आएंगी.

मतदाता जागरुकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनी सौम्या

उपलब्धियां
⦁ वोविनाम मार्शल आर्ट अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत पदक हासिल किया.
⦁ राष्ट्रीय में चार स्वर्ण,चार कांस्य.
⦁ राज्य स्तरीय में आठ स्वर्ण पदक.
⦁ वुशु मार्शल आर्ट में राज्य स्तर पर नौ स्वर्ण.
⦁ राष्ट्रीय में एक कांस्य और दो रजत पदक हासिल किया है.
⦁ कराटे मार्शल आर्ट में राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण और नेशनल में एक रजत हासिल किया.
⦁ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कर चुके सम्मानित.

सौम्या का कहना है अगर परिवार का साथ हो तो लड़कियां उंचाईया छू सकती हैं. वहीं उनकी कामयाबी पर दादी फूले नहीं समाती. उनका कहना है कि सौम्या पर उन्हें बहुत गर्व होता है.
मार्शल आर्ट के लिए सरकार से सहयोग की मांग
सौम्या का कहना है कि देश में धीरे-धीरे क्रिकेट के अलावा बाकी खेल डवलप तो रहे हैं, लेकिन उस लेवल पर नहीं जिस तरह होने चाहिए. अभी भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं.
सरकार से ये ही मांग है कि बिहार में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के लिए खेल पर विशेष पैकेज दिया. जिस तरह पटना में साई(SAI)अकेडमी है. उसमें लड़कियों को भी ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे भी खेल में आगे बढ़ सकें.

Intro:आज के नए युग की महिलाएं और लड़कियां घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर न सिर्फ अपना,अपने परिवार का बल्कि राष्ट्र का नाम रौशन कर रही हैं चाहे वो कोई भी क्षेत्र क्यों न हो।कुछ ऐसा ही कर रही हैं भोजपुर की शान कही जाने वाली एम कॉम की छात्रा सौम्या आनंद जो भोजपुर में आज किसी पहचान का मोहताज नही है बल्कि आज भोजपुर जिला प्रशासन के द्वारा डिस्ट्रिक्ट यूथ आईकॉन बनी हुई है।

Body:दरअसल आरा के कतीरा मोहल्ले में रहने वाली सौम्या आनंद मार्शल आर्ट की एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।माध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी सौम्या के न सिर्फ माता पिता बल्कि उनके दादा और दादी का उसके कैरियर निर्माण में बहुत योगदान रहा और यही वजह है कि आज पूरे भोजपुर में इनकी खास पहचान बन गयी है।
उपलब्धियां- उपलब्धियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वोविनाम मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत,राष्ट्रीय में चार स्वर्ण,चार कांस्य, राज्य स्तरीय में आठ स्वर्ण पदक,वुशु मार्शल आर्ट में राज्य स्तर पर नौ स्वर्ण,राष्ट्रीय में एक कांस्य व दो रजत पदक हासिल किया है।कराटे मार्शल आर्ट में राज्य स्तरीय में पाँच स्वर्ण और नेशनल में एक रजत प्राप्त किया है।साथ ही इसके अलावे अन्य कई अनगिनत पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री से हो चुकी हैं सम्मानित-इस बावत उन्होंने बताया कि अब तक वो दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

Conclusion:कहने के लिए नारी अबला है लेकिन सही मायने में आज की नारी अपने दृढ़ निश्चय के बदौलत खुद को सबल कर रही है।और यही वजह है कि पुरुष सत्तात्मक समाज मे न सिर्फ देश मे बल्कि विदेशों में भी ये अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं जो वर्तमान समय मे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन रही हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.