ETV Bharat / snippets

बलिया पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने सरयू नदी की पूजा के बाद किया बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jul 24, 2024, 10:29 PM IST

सरयू नदी की पूजा करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह.
सरयू नदी की पूजा करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह. (Photo Credit: ETV Bharat)

बलिया : यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सरयू नदी किनारे चांदपुर महाराजपुर डीएसपी हेड पर पूजा पाठ कर लोगों की रक्षा की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने महाराजपुर गांव के पास कराए गए बाढ़ निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही महाराजपुर में पूरी हो चुकीं परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता संजय मिश्रा से जानकारी ली. जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बलिया में लगभग 12 परियोजनाएं गंगा, सरयू व टोंस नदी पर परियोजनाएं चल रही हैं. इस मंत्री ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.